Move to Jagran APP

Bareilly college admission: छूटे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, आज करा सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश

बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने से छूटे तीन अर्हता सूची के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। उन्हें एक और मौका दिया गया है। अब वह शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन प्रवेश करा सकेंगे।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 10 Sep 2020 06:27 PM (IST)Updated: Thu, 10 Sep 2020 06:27 PM (IST)
Bareilly college admission: छूटे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, आज करा सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश
Bareilly college admission: छूटे अभ्यर्थियों को अंतिम मौका, आज करा सकेंगे ऑनलाइन प्रवेश

बरेली, जेएनएन : बरेली कॉलेज स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने से छूटे तीन अर्हता सूची के अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी। उन्हें एक और मौका दिया गया है। अब वह शुक्रवार शाम तक ऑनलाइन प्रवेश करा सकेंगे। गुरुवार को बरेली कॉलेज प्रवेश समिति की बैठक में इस पर निर्णय लिया गया। 

loksabha election banner

बरेली कॉलेज ने सत्र 2020-21 में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम, बीएससी) में प्रवेश के लिए तीन अर्हता (मेरिट) सूची निकाली। सबसे पहली सूची में शामिल अभ्यर्थियों को ऑनलाइन दाखिले लेने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों को दो दिन में प्रवेश करने के लिए वेबसाइट खोली। फिर तीसरी लिस्ट जारी कर तीन दिन का समय स्टूडेंट््स को दिया गया। तीन दिन का समय गुरुवार देर शाम आठ बजे पूरा हो गया। तीन मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद भी कई स्टूडेंट््स दाखिले से वंचित रह गए। इसके बाद बची सीटों पर दाखिले के लिए गुरुवार दोपहर प्रवेश समिति की बैठक हुई। बैठक में पहली तीन सूचियों के छूटे छात्र-छात्राओं को अंतिम मौका देने का फैसला लिया गया। बरेली कॉलेज के मुख्य प्रवेश नियंत्रक डॉ. राजीव मेहरोत्रा ने बताया कि तीन मेरिट लिस्ट के वंचित छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए शुक्रवार को सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक वेबसाइट खोली जाएगी। इस बीच अभ्यर्थी ऑनलाइन फीस जमा करके ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया को पूरा कर ले। सीटें फुल होने पर वेबसाइड खुद बंद हो जाएगी। इसके बाद अगर कोई स्थान प्रवेश के लिए खाली रहता है तो चौथी मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी।

मुख्य पाठ्यक्रमों में सीटों की स्थिति

कोर्स      -     कुल सीटें  - सीटें भरी (फीसद)

बीए      -      1480   -        87      

बीएससी मैथ  -  880   -        87

बीएससी बॉयो - 720    -       85

बीकॉम     -    1040   -     93

सेल्फ फाइनेंस कोर्सेस में सीटों की स्थिति

कोर्स       -      कुल सीटें -  बची सीटें

बीबीए       -      240    -   06

बीसीए      -      160     -   07

बीकॉम ऑनर्स  -  160     -  32

सीटें फुल होते ही हो जाएंगी लॉक

बरेली कॉलेज की वेबसाइट सुबह दस बजे एडमिशन के लिए खुलेगी। इसके बाद कैंडिडेट््स अपने एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे, लेकिन जिस कोर्स में सीटें फुल होती जाएगी तो उस कोर्स के लिए वेबसाइट खुद बंद हो जाएगी। मुख्य प्रवेश समन्वयक ने बताया कि कैंडिडेट््स समय से अपने एडमिशन की प्रक्रिया पूरी कर ले ताकि बाद में परेशान न होना पड़े। बरेली कॉलेज की ओर से कैंडिडेट््स को यह आखिरी मौका दिया गया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.