विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में जानिए सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम का हाल, अब तक 25 प्रतिशत कोटेदारों की दुकानों में पहुंच पाया राशन

By Ravi MishraEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 07:27 AM (GMT+05:30)

Single Stage Door Step Delivery System in Bareilly सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम इसी माह लागू होने से राशन ...और पढ़ें

बरेली में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम का हाल, 25 प्रतिशत कोटेदारों की दुकानों में पहुंच पाया राशन
बरेली में सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम का हाल, 25 प्रतिशत कोटेदारों की दुकानों में पहुंच पाया राशन

बरेली, जेएनएन। Single Stage Door Step Delivery System in Bareilly : सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी सिस्टम इसी माह लागू होने से राशन उठान व कोटेदारों तक पहुंच में शुरुआती दिक्कतें आ रहीं है। 20 नवंबर तक जिले की केवल 25 फीसद दुकानों पर ही राशन की आपूर्ति की जा सकी है। जबकि अधिकारी 50 फीसदी दुकानों पर राशन पहुंचने का दावा कर रहे हैं।

मंडल में आठ नवंबर को नई व्यवस्था लागू की गई। वर्तमान में एफसीआइ के गोदामों से समय पर उठान न होने के कारण कोटेदारों के पास तक राशन नहीं पहुंच पा रहा है। बताया जा रहा है कि एफसीआइ के पास लेबर का संकट है। वहीं ठेकेदार द्वारा रात में कोटेदारों के पास राशन पहुंचा रहे हैं। खाद्यान्न उठान ज्यादा होने व ठेकेदारों के पास ट्रक कम होने पर भी दिक्कत हैं। जिससे कोटेदारों के पास समय से राशन नहीं पहुंच रहा।

ठेकेदार रात में कोटेदारों के पास राशन पहुंचाने व कोटेदारों को रात में लेबर न मिलने के कारण खुद ही मुख्य चौराहों से उठान कर रहे हैं। कोटेदार यूनियन नई व्यवस्था को मुसीबत मानने लगे हैं। कोटेदारों की दुकानें गलियों में होने के कारण ट्रक अंदर नहीं जा पा रहा है। ऐसे में कोटेदार को खुद छोटे वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। जिले में आलम यह है कि 20 नवंबर तक केवल 1804 राशन की दुकानों में केवल 25 फीसद दुकानों पर ही खाद्यान्न पहुंचा है। राशन न पहुंचने के कारण वितरण के दिन 80 प्रतिशत दुकानें बंद रही।

भारत सरकार सरकार ने राशन उठान व वितरण की तारीख प्रदेश में 30 नवंबर कर दी है। ऐसे में जल्द ही दुकानों में राशन उठान कर पहुंचाया जाना है। जिले की 50 प्रतिशत दुकानों में अभी राशन पहुंच चुका है। तीन दिनों में शेष राशन पहुंचाया जाएगा। गेहूं व चावल दोनों कोटेदारों के पास पहुंचने पर ही राशन का वितरण करने के आदेश दिए गए हैं। - नीरज सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी