Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मकर राशि में गतिशील है जो कि शनिदेव की राशि है। दरअसल बरेली के लिए चंद्रमा नवम भाव में है जो भाग्योदय और उन्नति दायक रहेगा। आज प्रातः 1000 बजे के बाद शिव योग भी है जो महान कल्याणकारी योग कहा जाता है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Mar 2021 12:01 PM (IST)Updated: Wed, 10 Mar 2021 12:01 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मकर राशि में गतिशील है, जो कि शनिदेव की राशि है।

बरेली , जेएनएन।  बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मकर राशि में गतिशील है, जो कि शनिदेव की राशि है। दरअसल बरेली के लिए चंद्रमा नवम भाव में है जो, भाग्योदय और उन्नति दायक रहेगा। आज प्रातः 10:00 बजे के बाद शिव योग भी है जो महान कल्याणकारी योग कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज भूमि, भवन, वाहन, मोबाइल, ऑटो पार्ट्स, केमिकल, लोहा खरीदना बेहद ही लाभकारी होगा। इस कल्याणकारी योग के द्वारा आज सभी वर्ग के व्यापारी लाभान्वित होंगे। खासकर मेष, वृष, मिथुन, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों पर यह मकर राशि का चंद्रमा पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासनिक तंत्र भी मजबूती के साथ दिखाई देगा ।आर्थिक लाभ के लिए किन्नरों को हरी चूड़ियां, हरे वस्त्र कुछ पैसा दान अवश्य करें। रोग शांति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं, हरी वस्तुओं का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें।

loksabha election banner

 देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास -  फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

दिन -  बुधवार 

तिथि -  द्वादशी तिथि

नक्षत्र -  श्रवण नक्षत्र

योग -   परिघ योग प्रातः 10:34 तक उपरांत शिवयोग

करण- तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:29 से 9:26 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 10: 54 से मध्यान्ह 12:30 तक

चर, लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:20 से शाम 6:17 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-ं आज आप आसानी से पैसा इकट्ठा कर सकते हैं ।लोगों को दिए पुराने कर्ज वापस मिल सकते हैं या फिर किसी नई परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। अगर आप खुद को अभिव्यक्त करने पर जोर देंगे, तो सफलता आपके कदम चूमेगी। जीवन साथी से प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। गंगा जल को घर में छिड़कना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

 वृषभ - आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता से निकलेंगे लेकिन किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। बच्चों के साथ समय बिताना खास रहेगा ।किसी साझीदारी वाले व्यवसाय में जाने से बचें क्योंकि मुमकिन है कि भागीदार आपका बेजा फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं।जीवन साथी के साथ कुछ बेहतरीन पल गुजार सकेंगे। मस्तक पर केसर का तिलक लगाना लाभदायक साबित होगा

मिथुन -  इस राशि के कारोबारियों को आज अपने घर के उन सदस्यों से दूर रहना चाहिए जो आपसे पैसा मांगते हैं और फिर लौटाते नहीं है। आप आत्मविश्वास और रोमांच से भरपूर रहेंगे। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव मानसिक संतोष देगा। वैवाहिक जीवन  बढ़िया है। गाय को हरा चारा खिलाने से आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

कर्क - खर्चों में इजाफा होगा लेकिन साथ ही आमदनी में हुई बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। ग्लानि और पछतावे में समय को बर्बाद ना करें बल्कि, जिंदगी से सीखने की कोशिश करें। कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। जीवन साथी के साथ यह दिन बेहतरीन गुजरेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए राहु मंत्र का जाप करें।

 सिंह - आज किसी ऐसे शख्स से मुलाकात हो सकती है जो आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए आपको सलाह दे सकता है। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत की सांस ले सकते हैं जिसे, आपने बहुत पहले शुरू किया था। आपके जीवन साथी की बेरुखी दिन भर आपको उदास रख सकती है। खाने में पीली वस्तुओं का प्रयोग अधिक करने से लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कन्या -  आज के दिन आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे, और मुमकिन है कि अचानक अनदेखा मुनाफा भी मिले। विवाद, मतभेद और दूसरों की आपमें कमियां निकालने की आदत को नजरअंदाज करें। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी ना होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने से परिवारिक संबंधों में मधुरता आएगी।

तुला -  आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है, और फायदा हो सकता है। काम में लगन व उत्साह दिखाएं। दिन उम्दा है। इससे आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक परिवर्तन आएंगे। आपका जीवन साथी आज काफी रोमानी मिजाज में है। अपने इष्ट देव को पीले पुष्प चढ़ाएं, इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृश्चिक -  आज परिवार में आपका काफी धन खर्च हो सकता है। जीवन साथी और बच्चों से अतिरिक्त स्नेह और सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में आशा की नई किरण आएगी। आपमें बहुत कुछ हासिल करने की क्षमता है इसलिए, आने वाले सभी मौकों को झट से दबोच लें। आज आप अपने जीवनसाथी से आत्मीय बातचीत कर सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

धनु - शिक्षा से संबंधित आज आपका धन खर्च हो सकता है। कार्यालय में आपको कुछ अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है। आप में से कुछ लोगों को लंबा सफर करना पड़ सकता है, जो काफी दौड़ भाग भरा हुआ होगा।, लेकिन साथ ही बहुत फायदेमंद भी साबित होगा। आज आप शरारती मनोदशा में होंगे। वैवाहिक जीवन आज बेहतरीन है। जौ की आटे की गोलियां बनाकर मछलियों को खिलाने से परिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।

मकर -  अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी भरपूर ऊर्जा और जबरदस्त  उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे,व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। आज आपकी दृढ़ता और लगन सफलता हासिल करेगी। इमानदारी से कड़ी मेहनत जारी रखें। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। वैवाहिक जीवन बेहतरीन है। पक्षियों को दाना डालने से ऊर्जा का प्रभाव और ज्यादा पड़ेगा।

कुम्भ - आज किसी करीबी से आपका झगड़ा हो सकता है और बात कोर्ट कचहरी तक जा सकती है। जिसकी वजह से काफी नुकसान होने की संभावना है। तनाव का आज दौर रहेगा लेकिन परिवारिक सहयोग मदद देगा। क्रोध को त्यागना तामसिक वस्तुओं का प्रयोग ना करना आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवन साथी से नोकझोंक संभव है। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं, शांति मिलेगी।

मीन - जेवर और एंटीक में निवेश फायदेमंद रहेगा और समृद्धि लेकर आएगा। दोस्ती की परेशानियां और तनाव के चलते आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। व्यवसायियों के लिए अच्छा दिन है क्योंकि, उन्हें अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो, आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। जीवनसाथी की वजह से आपको मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। केले के वृक्ष को जल से सीचे, लाभ होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.