Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा शनि देव के मकर राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि चंद्रमा नवम भाव का है जोकि भाग्योदय और उन्नति दायक रहेगा। आज बरियान योग भी है जो किसी भी कार्य के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 11:31 AM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 12:05 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा शनि देव के मकर राशि में गतिशील है।

बरेली , जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा शनि देव के मकर राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि चंद्रमा नवम भाव का है जोकि, भाग्योदय और उन्नति दायक रहेगा। आज बरियान योग भी है, जो किसी भी कार्य के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जाता है। भूमि, भवन, वाहन, मोबाइल, ऑटो पार्ट्स, केमिकल, आदि खरीदना बेहद ही लाभकारी होगा। आज सभी वर्ग के व्यापारी ऊर्जा से पूर्ण लबरेज रहेंगे ।खासकर मेष, वृष, मिथुन, तुला, मकर और मीन राशि के जातकों पर मकर राशि का चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा। प्रशासनिक तंत्र भी मजबूती के साथ दिखाई देगा। मौसम अनुकूल रहेगा। आर्थिक लाभ के लिए गुड़, चना और केला बंदरों को खिलाएं। रोग शांति के लिए चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला हनुमान जी पर चढ़ाएं। लाल वस्तुओं का भोग लगाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास - फाल्गुन मास, कृष्ण पक्ष

दिन - मंगलवार

तिथि -  एकादशी तिथि

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

योग -   वरियान योग

करण - बालव करण  

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:26 से मध्यान्ह 1:51 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 3:20 से शाम 4:48 तक

लाभ का चौघड़िया रात्रि 7:48 से 9:19 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज आपको  निराशा हाथ लग सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शांति प्राप्ति के लिए आप बगीचे, नदी के तट पर और मंदिर- परिसर में जा सकते हैं। आज अपने कपड़ों पर खुशबूदार इत्र लगाएं, और दूसरों को दान करें, लाभ होगा।

 वृषभ - आर्थिक वस्तुओं  में मोलभाव करते वक्त जल्दबाजी में फैसला न लें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आप को प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपका खाली वक्त आज किसी गैर जरूरी काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझकर भावनात्मक चोट आपका मूड खराब कर सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वस्थ लाभ होगा।

मिथुन - आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपके कई आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं को आज प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। किसी के साथ आज अभद्र व्यवहार न करें, यात्रा में आज कोई अजनबी  मूड खराब कर सकता है। घर में गंगा जल का छिड़काव करें, बाहर जाते वक्त गंगाजल का पान करें, ऊर्जा बढ़ेगी।

कर्क -   आज कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपके खर्चा और बिल आदि को संभाल लेगा। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज बाहर घूमने अवश्य जाएं। पीली वस्तुओं का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 सिंह - आज पैसे को काबू में रखने की जरूरत है। बेफिजूल के खर्चों से बचें। धन बचत के लिए बेहतरीन दिन है। लेकिन किसी से अपशब्द ना बोलें। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा। योजना बनाने के लिए किसी बड़े बुजुर्ग से सलाह ले सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा आराधना लाभकारी साबित होगी।

कन्या -  किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोर्ट कचहरी के कार्यों से लाभ होगा। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है, जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत सी पुरानी यादें आज तरोताजा होने के संकेत हैं। मीठे चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।

तुला - आपकी खुशमिजाजी ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। उधारी का पैसा आज वापस मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज आपको किसी के सहानुभूति और विश्वास की जरूरत है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ आज अच्छा दिन गुजार सकते हैं, लेकिन मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। पीला रुमाल जेब में रखने से सकारात्मकता बढ़ जाएगी।

वृश्चिक - खाने पीने की चीजों में परहेज रखें।  एकांत में वक्त बिताना आज अच्छा रहेगा। आपको और आपके जीवन साथी को वैवाहिक जीवन में आज मंदिर  या किसी धार्मिक स्थल पर जाने की जरूरत है। पुराने मुद्दे उठाने से आज बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी जरूरत है। गाय को हरा चारा खिलाना, या गौशाला में दान करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।

धनु -  आकास्मिक  मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात  सुदृढ़ होंगे। लेकिन घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए तोलमोल कर ही बोले ।काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा ना सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें। इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे। माथे पर केसर का तिलक  लगाकर निकलेंगे तो सभी काम बनते चले जाएंगे।

मकर -  दिनभर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें। लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक तनाव को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। सुंदरकांड का पाठ आपके लाभकारी साबित होगा।

कुम्भ - आज आपको धन से ज्यादा सेहत की चिंता करने की आवश्यकता है। भावनात्मक तौर पर  खतरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। आज आपको मानसिक शांति का एहसास होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मदिरापान से बचे रहें, लाभ होगा। खासकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से ऊर्जा बढ़ेगी।

मीन - अगर आप की योजना बाहर घूमने फिरने की है, तो आपका वक्त हंसी खुशी और सुकून भरा होगा। जरूरी चीजें खरीदना आज आसान हो जाएगा। बेवजह की  उलझनो से दूर होकर आज आप किसी मंदिर गुरुद्वारे किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। इष्ट देव की पूजा गुरुदेव की आराधना आपके लिए लाभकारी साबित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.