Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है चंद्रमा कुंभ राशि पर गतिशील है जो कि 11वां चंद्रमा है। चंद्रमा सुखदायक और उन्नति कारक माना गया है।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि चंद्रमा आय में वृद्धि करता है। लोहा इलेक्ट्रॉनिक रसायनिक पदार्थ के व्यापारियों को धन लाभ होने की संभावना है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sat, 16 Jan 2021 10:42 AM (IST)Updated: Sat, 16 Jan 2021 10:42 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है चंद्रमा कुंभ राशि पर गतिशील है, जो कि 11वां चंद्रमा है।

बरेली , जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है चंद्रमा कुंभ राशि पर गतिशील है, जो कि 11वां चंद्रमा है। चंद्रमा सुखदायक और उन्नति कारक माना गया है।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में चंद्रमा आय में वृद्धि करता है। आज खासकर लोहा, इलेक्ट्रॉनिक, रसायनिक पदार्थ के व्यापारियों को धन लाभ होने की पूरी संभावना है। आज मेष, मिथुन, तुला, वृश्चिक राशि के जातकों की मौज रहेगी। भूमि, भवन, वाहन प्रॉपर्टी खरीदना उन्नति कारक रहेगा। मौसम में कुछ सुधार हो सकता है। बरेली की आय में वृद्धि होगी। प्रशासन तंत्र भी दुरुस्त होगा ।लेकिन आज प्रातः 7:00 बजे के बाद चतुर्थी तिथि व्याप्त रहेगी। मूली के सेवन से बचें, अन्यथा धन हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए गरीबों को दान, शिव जी पर बेलपत्र, सरसों के तेल का शनिदेव को अभिषेक करें। स्वास्थ्य सुधार के लिए छाता दान करें। पारिवारिक  संबंध मजबूत करने के लिए गंगा जल को घर में छिड़के।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

 मास -  पौष मास ,शुक्ल पक्ष

 दिन -  शनिवार

तिथि -  तृतीया तिथि प्रातः 7: 45 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

 नक्षत्र -  शतभिषा नक्षत्र

योग - व्यतिपात योग

 करण -  गर करण प्रातः 7:45 तक उपरांत वणिज करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:26 से 9:45 तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12:22 से शाम 4:19 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:38 से रात्रि 7:19 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। दोस्त मददगार और सहयोगी रहेंगे। काम के दबाव के चलते मानसिक उथल-पुथल और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। दिन के उत्तरार्ध में ज्यादा तनाव न लें और आराम करें, मुश्किल हालात में उबरने में आपके जीवनसाथी की तरफ से ज्यादा सहयोग भी नहीं मिलेगा। किसी भी गरीब व्यक्ति को भोजन कराने से आर्थिक स्थिति और पारिवारिक संबंध बेहतर होंगे।

 वृषभ - अगर आप घर से बाहर रहकर जॉब या पढ़ाई करते हैं तो, ऐसे लोगों से दूर रहें जो आपका धन और समय बर्बाद करते हैं। हालात को काबू में करने के लिए अपने भाई की मदद ले। किसी भी विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करें। अपने व्यक्तित्व और रंग रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। आज दूध कटोरी में रख कर किसी कुत्ते को पिलाएं ,इससे आर्थिक शारीरिक और पारिवारिक स्थिति बेहतर होगी।

मिथुन - पैसों की कमी आज घर में कलह की वजह बन सकती है, ऐसी स्थिति में अपने घर के लोगों से सोच समझ कर बात करें, और उनसे सलाह ले। देर शाम कोई बढ़िया योजना बनाए ,दिन खुशनुमा हो जाएगा। आज वैवाहिक स्तर बेहतरीन रहेगा ।सूती कपड़ा और नमकीन गरीब महिलाओं को वितरण करने से, दान करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क -  आज आप अच्छा पैसा बना सकते हैं, बशर्ते आप पारंपरिक तौर पर निवेश करें। आप घरेलू सामान या गहने भी खरीद सकते हैं। आज प्यार के मामले में सामाजिक बंधन तोड़ने से बचें। कोई आध्यात्मिक गुरु की वजह से ऊर्जा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन बेहतरीन रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाने से लाभ होगा।

 सिंह - जिन लोगों ने किसी से उधार लिया है ,उन्हें आज किसी भी हालत में उधार चुकाना पड़ सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर हो जाएगी ।परिवार में किसी सदस्य की सेहत खराब हो सकती है। आज खाली वक्त मे व्यर्थ की बातों में समय खराब हो सकता है। वैवाहिक स्तर आज आपको शांति देगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं, लाभ होगा।

कन्या -  धन से जुड़ा कोई मामला आज हल हो सकता है। और आपको धन लाभ हो सकता है। कुछ भी चालाकी भरे  काम को करने से बचें। मानसिक शांति के लिए इस तरह के कामों से दूर रहें। आज कोई खास शख्स आपसे संपर्क करेगा, और इस दिन को यादगार बना देगा। आपको प्रेम की गहराइयों का आज अनुभव होगा। ऑफिस में आज ज्यादा काम होने की वजह से आंखों की समस्या उत्पन्न हो सकती है। शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं, लाभ होगा।

तुला -  आज आप का सामना कई नई आर्थिक योजनाओं से होगा। कोई भी फैसला करने से पहले अच्छाइयों और कमियों पर सावधानी से गौर फरमाएं। जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा, और मददगार भी साबित होगा। नए प्रेम संबंधों के बनने की संभावना ठोस है। मांस, मदरा, शराब, सिगरेट का प्रयोग ना करें। इनका सेवन ऊर्जा के स्तर में गिरावट ला सकता है।

वृश्चिक - आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, लेकिन इसके साथ ही आपको दान पुण्य भी करना चाहिए, इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। दूसरों को प्रभावित करने की क्षमता आपको कोई सकारात्मक चीजें दिलाएगी। किसी नजदीकी स्थान की यात्रा हो सकती है, सफर मजेदार रहेगा। वैवाहिक जीवन भी अच्छा है। चंद्रमा की चांदनी में कम से कम 15 से 20 मिनट तक बैठे इससे स्वास्थ्य लाभ होगा, आर्थिक गतिविधियों में सुधार भी होगा।

धनु - यदि आप किसी से उधार वापस मांग रहे थे, और अब तक वह आपकी बात को टाल रहा था तो,  बिना बोले ही आपको पैसा लौटा सकता है। आपका ज्ञान और हास परिहास लोगों को प्रभावित करेगा, और रोमांस के लिए अच्छा दिन है। आपके पिता आज आपके लिए कोई तोहफा दे सकते हैं। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। गणेश जी के मंदिर में काला या सफेद पताका का दान करने से स्थिति और बेहतर होगी।

मकर -  आपके द्वारा धर्म को बचाने के प्रयास आजा सफल हो सकते हैं। हालांकि आपको इससे घबराने की जरूरत नहीं है, स्थिति जल्दी सुधरेगी। शादी लायक युवाओं का रिश्ता तय हो सकता है, कोई पौधा लगाएं ।आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। आप की अच्छी खासी तारीफ हो सकती है। आज आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव रख सकते हैं। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाएं, गरीब लोगों में भी बांटे आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा।

कुम्भ - नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को आज धन की बहुत आवश्यकता पड़ेगी। लेकिन बीते दिनों में किए गए फिजूलखर्ची के कारण आपके पास पर्याप्त धन नहीं होगा। ऑफिस के किसी काम के अचानक आ जाने के कारण आपका कोई कार्यक्रम रद्द हो सकता है। किसी सहकर्मी की अचानक तबीयत खराब होने पर आज आप उनका भरपूर सहयोग दे सकते हैं। वैवाहिक जीवन बेहतर है। आर्थिक स्थिति को और बेहतर करने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

मीन - रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे आपका उत्साह दोगुना हो जाएगा। यह दिन बहुत ही बेहतरीन है। मौज मस्ती की यात्राएं और सामाजिक मेलजोल आपको खुश रखेगा। शनिदेव का तेल से अभिषेक करें, पारिवारिक जीवन आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.