Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है। द्वादश चंद्रमा बरेली के लिए बेहद ही सकारात्मक ऊर्जा का द्वार खोलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते है कि ऐसे में कारोबारियों के कारोबार में चार चांद लगाने की उम्मीद है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sat, 26 Dec 2020 06:36 AM (IST)Updated: Sat, 26 Dec 2020 06:36 AM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
नौकरी ऑफिस से जुड़े लोगों को द्वादश चंद्रमा बहुत ही लाभदायक रहेगा।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है। द्वादश चंद्रमा बरेली के लिए बेहद ही सकारात्मक ऊर्जा का द्वार खोलेगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते है कि ऐसे में कारोबारियों के कारोबार में चार चांद लगाने की उम्मीद है। नौकरी ऑफिस से जुड़े  लोगों को द्वादश चंद्रमा बहुत ही लाभदायक रहेगा, साथ ही इस दिन सिद्धि योग बरेली के विकास की गति में तीव्रता से वृद्धि करेगा, लेकिन द्वादश चंद्रमा रोग कारक भी होता है।रोगियों, बच्चों, बुजुर्गों के लिए सावधान रहने की आवश्यकता है। दिशाशूल पश्चिम में है। इसलिए पश्चिम की यात्रा से बचें, अगर करना पड़े, तो मस्तक पर चंदन लगाकर निकले, अन्यथा महामृत्युंजय का जप कम से कम 11 बार करें।

loksabha election banner

 देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष,  शुक्ल पक्ष 

दिन - शनिवार

तिथि -   द्वादशी

नक्षत्र -  भरनी नक्षत्र प्रातः 10:34 तक उपरांत कृतिका नक्षत्र

योग -  सिद्धि योग मतदान 15: 23 तक उपरांत  साध्य योग

करण -  बालकरण मध्यान्ह 15:08 तक उपरांत कौलव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8.21 से 9.39 बजे तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12.13 से 16.05 बजे तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5.22 से रात्रि 7.05 बजे तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - अतिरिक्त धन को रियल-एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। पारिवारिक समारोह में नए दोस्त बनेंगे, हालांकि अपने चयन में सावधानी बरतें। दिन को कैसे अच्छा बनाया जाए, इसके लिए आपको अपने लिए भी समय निकालना होगा। वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। व्यापारिक उन्नति में तीव्रता से वृद्धि होगी। शिवलिंग पर काले तिल चढ़ाएं। ऊर्जा और ज्यादा बढ़ जाएगी।

वृषभ -  आज धन को लेकर इतने संजीदा ना हो। आपकी व्यक्तिगत समस्याएं मानसिक शांति को भंग कर सकती है। मानसिक दबाव से बचने के लिए कुछ रोचक और अच्छा पढे। वैवाहिक जीवन में चीजें हाथ से निकलते हुए मालूम होगी। भगवती पर लाल फूलों की माला चढ़ाएं, लाभ होगा।

मिथुन - लंबे समय से अटके मुआवजा और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे। जीवनसाथी के साथ खरीदारी मजेदार होगी, इससे आप दोनों के बीच में समझ में भी इजाफा होगा। ध्यान और आत्मचिंतन लाभदायक सिद्ध होगा। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। जीवनसाथी से निकटता आज आपको खुशी देगी। शनिदेव की पूजा आराधना आज विशेष फलदाई रहेगी।

कर्क -  आज के दिन आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। लेकिन इसके साथ ही आपको दान पुण्य भी करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आप ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। जो भी करेंगे उसे आप आधे वक्त में ही कर लेंगे। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर सकता है। लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। पीली वस्तुओं का सेवन करना लाभकारी होगा।

 सिंह - आज यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रहे हैं तो पैसा सोच समझकर खर्च करें। धन हानि हो सकती है। उपहारों का लेनदेन करने के लिए अच्छा दिन है। आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा सुनना चाहते थे। मुमकिन है कि वैवाहिक जीवन में ठहराव से तंग आकर आपका जीवन साथी आपके ऊपर गुस्सा कर सकता है। गंगा जल को घर में छिड़कना लाभकारी होगा।

कन्या -  इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष में धन लाभ होने की संभावना है। आप अपने बच्चों से कुछ सबक सीखने वाले हैं। आपको और आपके जीवन साथी को कोई बहुत सुखद खबर सुनने को मिल सकती है। आपको अपने जीवन में आज किसी खास इंसान की कमी खल सकती है। आज सहनशक्ति आपकी बढ़ेगी, घर से बाहर खीर खाकर निकले, लाभ होगा।

तुला -  आप उन योजनाओं में निवेश करने से पहले दो बार सोचे, जो आज आपके सामने आई हैं। आज ना सिर्फ अजनबी से बल्कि दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। आज का दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियों में जाएगा। प्यार की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर सकते हैं। जीवन के प्रति सजगता को अपनाएं। अपने जीवन को चिरस्थाई ना माने। पीला रुमाल जेब में रखना लाभकारी होगा।

वृश्चिक - आज के दिन आप धन से जुड़ी समस्या के कारण परेशान हो सकते हैं। इसके लिए आपको अपने किसी विश्वासपात्र से सलाह लेनी चाहिए। दौड़ भाग भरा दिन आपको तुनक मिजाज बना सकता है। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी हल्की रहे, जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। दिन के अंत में आपको समय मिल पाएगा। गाय को हरा चारा खिलाना लाभकारी होगा।

धनु - आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। माता-पिता की सेहत पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। जो लोग प्रेम के संगीत में डूबे हुए हैं, वहीं इसकी स्वर लहरियों का आनंद ले सकते हैं। आज संगीत सुनना बहुत ही लाभकारी होगा। आज का दिन वैवाहिक जीवन एक विशिष्ट दौर से गुजरेगा। जिसके चलते आप ताजगी का अनुभव प्राप्त कर सकते हैं। माथे पर केसर का तेल लगाएं, लाभ होगा।

मकर -  आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आप की लगन और मेहनत पर लोग गौर करेंगे। स्वास्थ्य के लिए  बहुत अच्छा दिन है। आपको कुछ वित्तीय लाभ मिलेगा, लेकिन घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है, इसलिए तोलमोल कर बोलें। आज अचानक तबीयत भी खराब हो सकती है। जिससे आप सारे दिन परेशान रह सकते हैं। शनिदेव के सम्मुख चौमुखा दीपक जलाने से लाभ होगा।

कुम्भ - जिन व्यापारियों के संबंध विदेशों से हैं, उन्हें आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए आज के दिन सोच समझ कर चलें। नफरत की भावना महंगी पड़ सकती है। सुबह ऑफिस जाने से पहले कुछ मूड खराब हो सकता है। आपको अपने जीवन में आज किसी खास इंसान की कमी खलेगी। कंबल का दान करना लाभप्रद होगा।

मीन - आपको माता-पिता से  धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा या नाना आपकी आर्थिक मदद करें, लेकिन बोलने में सावधानी बरते। प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल करना लाभदायक होगा। आज बच्चों के साथ बच्चों जैसा व्यवहार करेंगे, तो बच्चों का प्यार आपको आज अधिक प्राप्त होगा। इष्ट देव की आराधना लाभकारी साबित होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.