Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि बरेली के लिए द्वादश चंद्रमा बेहद ही सकारात्मक परिणाम देगा। खास कर बिजनेसमैन कारोबारी नौकरी पेशा से जुड़े कर्मचारियों के लिए चंद्रमा धन कारक है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Fri, 25 Dec 2020 10:37 AM (IST)Updated: Fri, 25 Dec 2020 01:49 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है।

बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मेष राशि में गतिशील है। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि बरेली के लिए द्वादश चंद्रमा बेहद ही सकारात्मक परिणाम देगा। खास कर बिजनेसमैन, कारोबारी, नौकरी पेशा से जुड़े कर्मचारियों के लिए, चंद्रमा धन कारक है, अर्थात आर्थिक स्थिति मजबूत होगी ,और सरकारी आय में भी वृद्धि होगी। लेकिन द्वादश चंद्रमा रोग कारक भी माना गया है। ऐसे में आज के दिन भी बच्चे,बुजुर्गों और रोगियों के लिए बड़ी सावधानी बरतने का दिन है। अन्यथा परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। मौसम यथा स्थिति रहने की संभावना है। पश्चिम में दिशाशूल है, इसलिए अनावश्यक पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, और यदि जरूरी यात्रा करनी पड़े तो आंवला खाकर निकले, अन्यथा महामृत्युंजय का जाप कम से कम 11 बार करें।

loksabha election banner

 देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077 

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

दिन -  शुक्रवार

तिथि -   एकादशी तिथि

नक्षत्र -  अश्विनी नक्षत्र प्रातः 7.35 बजे तक उपरांत भरणी नक्षत्र

योग -  शिवयोग मध्यान्ह 2.34 बजे तक उपरांत सिद्धि योग

करण -  वणिज करण मध्यान्ह 12.36 बजे तक उपरांत बिष्ट भद्र करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7.04 से 10.55 बजे तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12.13 से 1.30 बजे तक

चर का चौघड़िया शाम 4.04 से 5.22 बजे तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष - लंबे अरसे को मद्देनजर रखते हुए निवेश करें।रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। साझेदारी की परियोजनाएं सकारात्मक परिणाम से ज्यादा परेशानियां देंगे। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है ,लेकिन दिन के आखिर में आपका जीवन साथी आपकी परेशानियों को सहलायेगा। इत्र लगाकर निकले ऊर्जा बढ़ेगी।

वृषभ - घर की छोटी छोटी चीजों पर आज आपका बहुत धन खराब हो सकता है। जिसकी वजह से आप मानसिक तनाव में आ सकते हैं। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों से सहयोग प्राप्त होगा। आज ऑफिस में आपको अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे। कोई खास ही आज आपके साथ विश्वासघात कर सकता है। जीवन साथी की वजह से कुछ नुकसान होने के संकेत हैं। सफेद चीजों का दान करना आपके लिए लाभकारी होगा।

मिथुन -  रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है, क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज प्यार के नजरिया से दिन काफी विवादास्पद रहेगा। नई योजनाएं आकर्षक होंगी, और अच्छी आमदनी का जरिया साबित होंगी, लेकिन इस दौरान किसी तरह की दुर्घटना होने की  भी संभावना है। लाल वस्तु का सेवन करने से लाभ होगा।

कर्क - यदि आज आप यात्रा करने वाले हैं, तो अपने कीमती सामान का ध्यान रखें ,उसके चोरी होने की संभावना है, खासकर अपने पर्स को आज बहुत संभाल कर रखें। नौकरी पैसे के लिए आज  की गई यात्रा सकारात्मक फल देगी। आपको इंटरव्यू के दौरान दिमाग ठंडा रखने और खुद को अभिव्यक्त करने की जरूरत है। आज ज्यादा खरीदारी से बचें। जीवनसाथी की ओर से भावनात्मक चोट मिल सकती है। भगवती की आराधना सकारात्मक फल देगी।

 सिंह - इस राशि के जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। पारिवारिक तनाव को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें। कार्य क्षेत्र में आप के कामकाज की सराहना होगी। अपनी बातचीत में मौलिकता रखें। जीवन साथी की वजह से आपकी कोई योजना गड़बड़ हो सकती है, लेकिन धैर्य बनाए रखें। गंगाजल को घर में रखना पारिवारिक जीवन में सुख शांति देगा।

कन्या -  अपने धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। कुछ गहने या घरेलू सामान खरीद सकते हैं। आपको अपने प्रिय को खुद के हालात समझाने में दिक्कत महसूस होगी। आज आराम के लिए बहुत कम समय रहेगा। इस राशि वाले जातकों को आज खाली वक्त में आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन करना चाहिए। आज अपने हमदम के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। सफेद वस्त्र धारण करने से लाभ होगा।

तुला -  खुद को ज्यादा आशावादी बनने के लिए प्रेरित करें। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपको भूमि रियल एस्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। बच्चे उम्मीदों पर खरे नहीं उतर कर आपको निराश कर सकते हैं। बिजली कटौती या फिर किसी अन्य वजह से आपको सुबह तैयार होने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन जीवन साथी की ओर से इससे निपटने में काफी मदद मिलेगी। भगवान विष्णु का  चरणामृत ले, लाभ होगा।

वृश्चिक - आज घर से बाहर बड़ों का आशीर्वाद लेकर निकले, इससे आपको धन लाभ हो सकता है। आज आप एक ऐसी परियोजना पूरी कर राहत कि सांस लेंगे, जिसे आपने बहुत पहले शुरू किया था। अगर आप समय की कद्र नहीं की, तो आपको नुकसान भी हो सकता है। रिश्तेदारों को लेकर जीवन साथी के साथ नोकझोंक हो सकती है। गाय को हरा चारा खिलाना लाभप्रद होगा।

धनु - आप ध्यान और योग का आश्रय ले ।स्वास्थ्य लाभ होगा। जिन लोगों ने पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा है ,आज उन्हें नुकसान होने की संभावना है। सट्टेबाजी से दूर होने की सलाह दी जाती है। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। पड़ोसियों का दखल शादीशुदा जिंदगी में दिक्कत पैदा करने की कोशिश कर सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मस्तक पर केसर का तिलक लगाकर आज बाहर निकले।

मकर -  इस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच  समझदार पैसा निवेश करने की जरूरत है। लोग आपको अपने बढ़िया काम के लिए कार्य क्षेत्र में पहचानेंगे, इसलिए आज का दिन आपके लिए बहुत उम्दा रहने वाला है। आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा। अपने जीवन साथी के मामलों में जरूरत से ज्यादा दखल देना उसकी झुंझलाहट का कारण बन सकता है। गरीब की सहायता करना आपकी उर्जा में आज चार चांद लगाएगा।

कुम्भ - आपका झगड़ालू स्वभाव आपके दुश्मनों की सूची लंबी कर सकता है। अगर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में अटका था, तो आज उसमें आपको विजय मिल सकती है, और आपको धन लाभ होने के संकेत है। अहम योजनाओं को समय पर पूरा करके आप काफी लाभ हासिल करने में सफल रहेंगे। आज जीवन साथी के साथ अच्छा वक़्त गुजरेगा। भगवान सूर्य की उपासना अत्यंत लाभकारी साबित होगी।

मीन - आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में  इजाफा करेगा। एक पारिवारिक आयोजन में आप सभी के ध्यान का केंद्र होंगे।  आज का दिन आपको प्यार दिलाने में सफल रहेगा। कामकाज में आ रहे बदलाव के कारण आपको लाभ होगा। आपको महसूस होगा कि आपका वैवाहिक जीवन बहुत खूबसूरत है। भगवान शिव की आराधना इष्ट देव की पूजा अत्यंत लाभकारी होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.