Move to Jagran APP

जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मीन राशि पर गतिशील है। बरेली वासियों को ग्यारहंवा चंद्रमा अत्यंत लाभदायक रहेगा। बता दे लघु और मझोले उद्योग के व्यापारियों के लिए खासकर मुनाफा होने का संकेत है। किराना व्यापारी अनाज और कपड़ा व्यापारियों के लिए ग्यारहवां चंद्रमा चार चांद लगाएगा>

By Sant ShuklaEdited By: Published: Tue, 22 Dec 2020 11:00 AM (IST)Updated: Tue, 22 Dec 2020 01:48 PM (IST)
जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
यदि यात्रा करनी पड़े तो मस्तक पर तिलक लगाकर निकले, या मुनक्का खाकर निकले।

बरेली , जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा मीन राशि पर गतिशील है। बरेली वासियों को ग्यारहंवा चंद्रमा अत्यंत लाभदायक  रहेगा। बता दे लघु और मझोले उद्योग के व्यापारियों के लिए खासकर मुनाफा होने का संकेत है।  किराना व्यापारी, अनाज और कपड़ा व्यापारियों के  लिए ग्यारहवां चंद्रमा चार चांद लगाएगा, लेकिन कोहरे की चादर तीव्रता से फैलने की आशंका है। कोर्ट कचहरी के मामलों में कुछ केसों में अटकलें लग सकती हैं। प्रशासनिक तंत्र दुरुस्त रहेगा। कुछ नवीन परियोजनाओं को आगे बढ़ाने की तैयारी हो सकती है। अनावश्यक दक्षिण में यात्रा न करें, यदि यात्रा करनी पड़े तो मस्तक पर तिलक लगाकर निकले, या मुनक्का खाकर निकले।

loksabha election banner

देखिए आज का पंचांग

 विक्रमी संवत - 2077 

 शाके - 1942

  मास - मार्गशीर्ष ,  शुक्ल पक्ष 

  दिन -  मंगलवार

 तिथि -    अष्टमी

 नक्षत्र -   उत्तराभाद्रपद

 योग -   व्यतिपात योग मध्यान्ह 12:08 तक उपरांत वरियान योग

 करण -   बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

 चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 9:37 से मध्यान्ह 13:28 तक

 शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 14:46 से शाम 16:30 तक

 लाभ का चौघड़िया रात्रि 19:03 से 20:46 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- लंबे समय से अटके मुआवजे, और कर्ज आदि आखिरकार आपको मिल जाएंगे ।जो कला और रंगमंच आदि से जुड़े हैं, उन्हें आज अपना कौशल दिखाने के लिए कई नए मौके मिलेंगे। दोस्तों के साथ शाम अच्छी रहेगी, लेकिन ज्यादा खाने से बचें, क्योंकि यह आपकी अगली सुबह खराब कर सकती है। हनुमान जी पर चोला चढ़ाने से उनकी आराधना करने से लाभ होगा।

 वृषभ - नया आर्थिक करार अंतिम रुप लेगा, और धन आपकी तरफ आएगा। प्रेम के नजरिए से आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। नई शुरू की गईं परियोजनाएं उम्मीद के मुताबिक  परिणाम नहीं देंगी। अगर आप यात्रा कर रहे हैं, तो सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखना न भूलें। अपने  मनमौजी और जिद्दी स्वभाव को काबू में रखें।

मिथुन - जो लोग अब तक पैसे को बिना वजह ही उड़ा रहे थे, आज अपने आप पर काबू रखना चाहिए और धन की बचत करनी चाहिए। कोई नया रिश्ता न सिर्फ लंबे वक्त तक  कायम रहेगा, बल्कि फायदेमंद भी साबित होगा। आपके लिए आज बहुत सक्रिय और लोगों से मेलजोल भरा दिन रहेगा। आज अपने हमदम के साथ आप अच्छा समय गुजारेंगे। ध्यान और योग आपको फायदा पहुंचाएंगे। भगवान सूर्य को जल चढ़ाना लाभकारी होगा।

कर्क -  थोड़ा विश्राम करें, और काम के बीच बीच में जितना हो सके उतना आराम करते रहे। आपके घर से जुड़ा निवेश फायदेमंद रहेगा। बच्चे आपको अपनी उपलब्धियों से गर्व का अनुभव कराएंगे ।कार्य क्षेत्र में आपका कोई विरोधी आज आप के खिलाफ साजिश कर सकता है। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। जीवनसाथी के कारण कुछ नुकसान हो सकता है। पीली वस्तुओं का सेवन  करने से ऊर्जा और बढ़ेगी।

 सिंह - आज आपके पास अपना धन अर्जन की क्षमता को बढ़ाने के लिए ताकत और समझ दोनों ही होंगे। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियां और  तथ्य मुहैया कराएंगे। जीवन साथी से बिना पूछे योजना बनाएंगे ,तो उनकी ओर से नकारात्मक प्रतिक्रिया मिल सकती है। गंगाजल को घर में छिड़कना पारिवारिक जीवन को सुख शांति देगा।

कन्या -  आज आपके भाई बहन आप से आर्थिक मदद मांग सकते हैं, और उनकी मदद करके आप खुद आर्थिक दबाव में आ भी सकते हैं, हालांकि स्थिति जल्दी सुधर जाएगी। अपने साथी को भावनात्मक तौर पर ब्लैकमेल करने से बचें। कार्य क्षेत्र में परिस्थितियां आपके पक्ष में लगती हैं। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंता ग्रस्त हो सकते हैं। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं तुलसी डालकर। लाभ होगा।

तुला -  आपके माता-पिता आपकी फिजूलखर्ची को देखकर  चिंतित हो सकते हैं। इसलिए आपको उनके गुस्से का शिकार भी होना पड़ सकता है। आज प्रेम संबंधों में अपने स्वतंत्र विवेक का इस्तेमाल कीजिए। लंबे अरसे के बाद जीवन साथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है। आज वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अन्यथा हानि हो सकती है। पीला रुमाल जेब में रखने से फायदा होगा।

वृश्चिक -  रुका हुआ धन मिल सकता है, और आर्थिक हालात सुधरेंगे। आपकी ज्ञान की प्यास आपको नए दोस्त बनाने में मददगार साबित होगी। लेकिन बिना गहराई से समझें किसी व्यवसाय/ कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर ना करें। अगर खरीदारी करने  जाएंं, तो सोच समझकर खर्च करें। अपने जीवन साथी की नुक्ताचीनी से आप आज परेशान हो सकते हैं। गाय को हरा चारा खिलाना आपके लिए लाभदायक होगा।

धनु - उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपका जीवन साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। दोस्त आपको तारीफ से सराबोर कर देंगे। दिन की शुरुआत भले ही थोड़ी थकाऊ रहे,  लेकिन जैसे-जैसे दिन आगे बढ़ेगा, आपको अच्छे फल मिलने लगेंगे। माथे पर केसर का तिलक लगाकर बाहर निकले। ऊर्जा बढ़ेगी।

मकर -  अपने घर के वरिष्ठ जनों से पैसे की बचत करने को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। बहन का स्नेह आपको प्रोत्साहन देगा। आपका उदार स्वभाव आज आपके लिए कई खुशनुमा पल लेकर आएगा, लेकिन छोटी-मोटी बातों पर आपा खोने से बचें, इससे आप के हितों को नुकसान हो सकता है। गरीबों की सहायता करने से लाभ होगा।

कुम्भ - आज न सिर्फ अजनबी से बल्कि दोस्तों से भी सावधान रहने की जरूरत है। कार्य क्षेत्र में आप के विरोधियों को उनके किए का फल मिलेगा। दूसरों के लिए खराब नियत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है, इस तरह के विचारों से बचें। मंदिर में दीप दान करना फायदेमंद साबित होगा।

मीन - आज आप जिस सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे, वहां आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे। किसी से अचानक हुई रूमानी मुलाकात आपका दिन बना देगी। भागीदार आपकी योजनाओं और व्यवसायिक विचारों के प्रति उत्साहित  होंगे। एक आध्यात्मिक व्यक्ति आशीर्वाद की वर्षा करेगा, और आपके मन को शांति मिलेगी। अपने इष्ट देव की आराधना आपके लिए कई उपहार लेकर आएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.