Horoscope 2020 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
राशिफल बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा कुंभ राशि में गतिशील है दसमा चंद्रमा शुभ फलदायक होता है जिससे वित्तीय विभाग लाभान्वित होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रशासन भी दुरुस्त होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते है।
बरेली , जेएनएन । बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा कुंभ राशि में गतिशील है, दसमा चंद्रमा शुभ फलदायक होता है, जिससे वित्तीय विभाग लाभान्वित होगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। प्रशासन भी दुरुस्त होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र बताते है कि ऐसे में सरकारी या प्राइवेट कर्मचारियों और कारोबारियों के लिए दसमा चंद्रमा शुभ फल देने वाला होगा। अनावश्यक पूर्व की यात्रा से बचें ।मौसम में ठंड की अधिकता देखने को मिल सकती है। मौसम खराब होने के भी संकेत मिल रहे हैं। मोबाइल, ऑटो पार्ट्स एवं रासायनिक पदार्थ का कार्य करने वाले कारोबारियों को मुनाफे में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
देखिए आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - मार्गशीर्ष , शुक्ल पक्ष
दिन - रविवार
तिथि - षष्ठी तिथि मध्यान्ह 14:52 तक उपरांत सप्तमी तिथि
नक्षत्र - शतभिषा
योग - वज्र योग मध्यान्ह 12:00 बजे तक उपरांत सिद्धि योग
करण - तेतुल करण मतदान 14:52 तक उपरांत गर करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 8:18 से मध्यान्ह 12:10 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 13:27 से 14:45 तक
शुभ अमृत चर का चौघड़िया शाम 17:19 से रात्रि 22:28 तक
जानिए आज का अपना राशिफल
मेष- आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे, लेकिन खर्च में इजाफा आपके लिए बचत को और ज्यादा मुश्किल बना देगा। आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। व्यस्त दिनचर्या के बावजूद स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। शांति प्राप्ति के लिए आप बगीचे, नदी के तट पर और मंदिर- परिसर में जा सकते हैं आज अपने कपड़ों पर खुशबूदार इत्र लगाएं, और दूसरों को दान करें, लाभ होगा।
वृषभ - आर्थिक वस्तुओं में मोलभाव करते वक्त जल्दबाजी में फैसला न लें। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आप को प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। आपका खाली वक्त आज किसी गैर जरूरी काम में खराब हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से जानबूझकर भावनात्मक चोट आपका मूड खराब कर सकती है। माता-पिता के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। सफेद मिष्ठान्न खाने और खिलाने से स्वस्थ लाभ होगा।
मिथुन - आज आपको किसी अज्ञात स्रोत से पैसा प्राप्त हो सकता है। जिससे आपके कई आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। पारिवारिक समस्याओं को आज प्राथमिकता देने की आवश्यकता है। किसी के साथ आज अभद्र व्यवहार न करें, यात्रा में आज कोई अजनबी मूड खराब कर सकता है। घर में गंगा जल का छिड़काव करें, बाहर जाते वक्त गंगाजल का पान करें, ऊर्जा बढ़ेगी।
कर्क - आज कहीं से अचानक धन प्राप्त हो सकता है, जो आपके खर्चा और बिल आदि को संभाल लेगा। बच्चे आपको घरेलू कामकाज निपटाने में मदद करेंगे। अकेलेपन को अपने ऊपर हावी ना होने दें। आज बाहर घूमने अवश्य जाएं। पीली वस्तुओं का सेवन करने से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
सिंह - आज पैसे को काबू में रखने की जरूरत है। बेफिजूल के खर्चों से बचें। धन बचत के लिए बेहतरीन दिन है। लेकिन किसी से अपशब्द ना बोले। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा। योजना बनाने के लिए किसी बड़े बुजुर्ग से सलाह ले सकते हैं। भगवान विष्णु की पूजा आराधना लाभकारी साबित होगी।
कन्या - किसी पुराने निवेश से आज आपको मुनाफा हो सकता है। विवादित मुद्दों को उठाने से बचें। कोर्ट कचहरी के काम कार्यों से लाभ होगा। किसी ऐसे शख्स का फोन आ सकता है, जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। बहुत सी पुरानी यादें आज तरोताजा होने के संकेत हैं। मीठे चावल बना कर गरीबों में बांटने से आर्थिक स्थिति बेहतर हो जाएगी।
तुला - आपकी खुशमिजाज ही आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी करेगा। उधारी का पैसा आज वापस मिलने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें। आज आपको किसी के सहानुभूति और विश्वास की जरूरत है। हितकारी ग्रह कई ऐसे कारण पैदा करेंगे, जिनकी वजह से आज आप खुशी महसूस करेंगे। जीवन साथी के साथ आज अच्छा दिन गुजार सकते हैं, लेकिन मन को एकाग्र करने की आवश्यकता है। पीला रुमाल जेब में रखने से सकारात्मकता बढ़ जाएगी।
वृश्चिक - खाने पीने की चीजों में परहेज रखें। एकांत में वक्त बिताना आज अच्छा रहेगा। आपको और आपके जीवन साथी को वैवाहिक जीवन में आज मंदिर या किसी धार्मिक स्थल पर जाने की जरूरत है। पुराने मुद्दे उठाने से आज बचें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की भी जरूरत है। गाय को हरा चारा खिलाना, या गौशाला में दान करना आपके लिए लाभकारी साबित होगा।
धनु - आकास्मिक मुनाफे या सट्टेबाजी के जरिए आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगे। लेकिन घरेलू मोर्चे पर समस्या खड़ी हो सकती है। इसलिए तोलमोल कर ही बोले ।काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा ना सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें। इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे। माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकलेंगे तो सभी काम बनते चले जाएंगे।
मकर - दिनभर भले ही आप धन को लेकर जूझते रहें। लेकिन शाम के वक्त आपको धन लाभ हो सकता है। पारिवारिक तनाव को अपनी एकाग्रता भंग ना करने दें। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है। सुंदरकांड का पाठ आपके लाभकारी साबित होगा।
कुम्भ - आज आपको धन से ज्यादा सेहत की चिंता करने की आवश्यकता है। भावनात्मक तौर पर खतरा उठाना आपके पक्ष में जाएगा। आज आपको मानसिक शांति का एहसास होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। मदिरापान से बचे रहें, लाभ होगा। खासकर भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से ऊर्जा बढ़ेगी।
मीन - अगर आप की योजना बाहर घूमने फिरने की है, तो आपका वक्त हंसी खुशी और सुकून भरा होगा। जरूरी चीजें खरीदना आज आसान हो जाएगा। बेवजह की उलझनो से दूर होकर आज आप किसी मंदिर गुरुद्वारे किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिता सकते हैं। इष्ट देव की पूजा गुरुदेव की आराधना आपके लिए लाभकारी साबित होगी।