Move to Jagran APP

जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे

बरेली की राशि वृष है और आज चंद्रमा कर्क राशि का रहेगा। जो स्वराशि का है कर्क राशि का चंद्रमा बरेली के लिए कष्ट कारक होने की आशंका है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में रोग बढ़ने की भी आशंका रहती है।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 06:33 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 09:23 AM (IST)
जानिए कैसा रहेगा आज का आपका दिन, क्या कहते हैं आपके सितारे
किसानों की खड़ी फसल में कीट पतंगा लगने की संभावना रहेगी।

  बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृष है और आज चंद्रमा कर्क राशि का रहेगा। जो स्वराशि का है। कर्क राशि का चंद्रमा बरेली के लिए कष्ट कारक होने की आशंका है। ज्योतिषाचार्य पं. मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे में रोग बढ़ने की भी आशंका रहती है। किसानों की खड़ी फसल में कीट पतंगा लगने की संभावना रहेगी। कर्क राशि का चंद्रमा महिलाओं के लिए भी कष्टकारी होता है।

loksabha election banner

जानिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष

दिन - शनिवार

तिथि - पंचमी तिथि रात्रि 8.09 तक उसके बाद षष्ठी तिथि

नक्षत्र - पुष्य नक्षत्र मध्यान्ह 2.26 तक उसके बाद अश्लेषा नक्षत्र

योग - ब्रह्म योग प्रातः 9.26 बजे तक

करण - कौलव करण प्रातः 8.10 बजे तक उसके बाद तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय - शुभ का चौघड़िया प्रातः 8.09 से 9.27 बजे तक

चर लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 12.03 बजे से 3:57 तक

लाभ का चौघड़िया 5.15 से 12.57 तक

जानिए आज का राशिफल

मेष - ध्यान और चिंतन लाभदायक होगा। आज आर्थिक फायदा होने वाला है। आज धन निवेश से लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा बरसेगी। भगवती को लाल फूल चढ़ाने से समय और बेहतर होगा।

वृषभ - दूसरों के साथ खुशी बांटने से सेहत और खिलेगी। रियल स्टेट के कार्य में मुनाफा होगा। सहयोगियों से भी सहायता मिलेगी। घर में गंगाजल छिड़कने से पारिवारिक सुख समृद्धि में और तीव्रता से वृद्धि होगी।

मिथुन - तनाव से भरा दिन रहेगा। पुराने किए गए निवेश में आज फायदा हो सकता है। क्रोध पर अंकुश रखने की जरूरत है। मांस मदिरा तामसिक प्रवृत्तियों से बचें। भगवान सूर्य की उपासना करना लाभदायक होगा।

कर्क - जिन व्यापारियों के संबंध विदेश में है। उन्हें आज धन हानि की संभावना रहेगी, लेकिन आपका उदार स्वभाव आपके लिए आज खुशनुमा पल लेकर आएगा। आज क्रोध ना करें, तामसिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। मां दुर्गा की आराधना आपके लिए सकारात्मक फल देगी।

सिंह - आज आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। दान शीलता का स्वभाव आपके लिए लाभदायक होगा। आज बड़ों की सलाह जरूर लें। गाय को गुड़ खिलाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी।

कन्या - कोर्ट कचहरी के कार्य आपके लिए सुलभ होंगे। आज उधारी का दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। लेकिन क्रोध से बचें। बेफिजूल की बातों  से दूर रहें। लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाने से  आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

तुला - आज क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। बड़ों की बात को आज अनदेखा बिल्कुल ना करें। सलाह मानकर ही आज कार्य करें। मदिरापान आदि का सेवन से परहेज करें। आज शनि देव की आराधना आपके लिए बहुत ही हितकर साबित होगी।

वृश्चिक - नए स्रोतों से धन लाभ होगा। आज का दिन आपके मन मस्तिष्क को खुशनुमा बना देगा। ऊर्जा के लिए आज का दिन बेहतर है, लेकिन घर से बाहर जाते वक्त गंगाजल का पान करें।

धनु - सेहत के नजरिए से आज का दिन कुछ ठीक नहीं है। खान-पान पर नियंत्रण रखें, लेकिन आर्थिक स्थिति आज मजबूत होगी। बेफिजूल की बातों में ना पड़े। अपने इष्ट या गुरु मंत्र के माला का जाप करना आपके लिए अत्यंत लाभदायक होगा।

मकर - धन को सही दिशा में लगाएं। दुरुपयोग ना करें, अन्यथा हानि हो सकती है। आपके मित्र सहयोगियों से आपको लाभ हो सकता है। सरसों के तेल का चौमुखा दीपक शनिदेव के समक्ष जलाएं। लाभ होगा।

कुंभ - आज का दिन ऊर्जा से लबरेज होगा, लेकिन आप अपने किसी खास की कमी महसूस कर सकते हैं । लेकिन आज का दिन विवादास्पद है। लड़ाई-झगड़ा से दूर रहें, खुद पर भी अपने नियंत्रण रखे। तांबे के पात्र में जल ग्रहण करने से ऊर्जा पड़ेगी।

मीन -   आज अपनी प्रतिभा को सही तरीके से इस्तेमाल करें।  ये काफी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। शराब या सिगरेट का सेवन आज आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। काले तिल आज भगवान शिव को जरूर अर्पण करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.