Move to Jagran APP

Kisan Ekta Sangh Meeting : किसान एकता संघ 18 अक्टूबर को दर्ज कराएगा विरोध, राेकेगा ट्र्रेन

Kisan Ekta Sangh Meeting किसान नेता डा. रवि नागर ने कहा कि खीरी में निर्दोष किसानों व पत्रकार की हत्या के दोषी आशीष मिश्रा के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं कर लिया जाएगा। तब तक देश का किसान शांत नहीं बैठेगा।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 11 Oct 2021 10:54 AM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 10:54 AM (IST)
Kisan Ekta Sangh Meeting : किसान एकता संघ 18 अक्टूबर को दर्ज कराएगा विरोध, राेकेगा ट्र्रेन
Kisan Ekta Sangh Meeting : किसान एकता संघ 18 अक्टूबर को दर्ज कराएगा विरोध, राेकेगा ट्र्रेन

बरेली, जेएनएन। Kisan Ekta Sangh Meeting : किसान एकता संघ की मासिक रविवार को लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्रीपाल एवं संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शर्मा ने किया। बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देशों को बताया गया। किसान नेता डा. रवि नागर ने कहा कि खीरी में निर्दोष किसानों व पत्रकार की हत्या के दोषी आशीष मिश्रा के गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त कर गिरफ्तार नहीं कर लिया जाएगा। तब तक देश का किसान शांत नहीं बैठेगा।

loksabha election banner

सरकार ने अहंकारी गृह राज्य मंत्री को अभी तक बर्खास्त नहीं किया है। इससे यह सिद्ध हो गया है कि भाजपा अहंकारी ही नहीं किसान विरोधी भी है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर 12 अक्टूबर को शाम पांच बजे किसान एकता संघ के पदाधिकारी दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठे होंगे और चौकी चौराहा गांधी मूर्ति तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही 18 अक्टूबर को रेल रोको आंदोलन को लेकर रुपरेखा भी तैयार की गई। बैठक में देवेंद्र कश्यप, अवधेश गुर्जर, नैमी शरण यादव, प्रीत सिंह, शुभम शर्मा, रणवीर यादव, अमरपाल यादव, अमर सिंह यादव, मुकेश गुर्जर, अजवेन सिंह आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.