Move to Jagran APP

CBSE 12th Results 2019: बरेली मंडल में छोरियां निकली धाकड़, चारों जिलों में छोरों को पछाड़ा

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट गुरुवार दोपहर जारी हो गया। रुहेलखंड मंडल में बरेली के दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा ज्योति 98.6 फीसद अंक पाकर टॉपर रही।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Thu, 02 May 2019 02:43 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:35 AM (IST)
CBSE 12th Results 2019: बरेली मंडल में छोरियां निकली धाकड़, चारों जिलों में छोरों को पछाड़ा
CBSE 12th Results 2019: बरेली मंडल में छोरियां निकली धाकड़, चारों जिलों में छोरों को पछाड़ा

बरेली, जेएनएन। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने गुरुवार को 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित हो गया। लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए मंडल के चारों जिलों में पहला स्थान हासिल किया है। बरेली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) की आट्र्स की छात्रा ज्योति सिंह और बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत की नव्या शुक्ला 98.6 फीसद अंक पाकर संयुक्त रूप से मंडल टॉपर बनीं। दोनों छात्राओं ने इलाहाबाद रीजन की टॉप फाइव सूची में भी जगह पाई है। शाहजहांपुर में रायन इंटरनेशनल स्कूल की परिधि खन्ना 97.2 फीसद अंकों के साथ जिले में प्रथम स्थान पर रही हैं। वहीं, बदायूं में एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की श्रुति खंडूजा 95.6 अंकों के साथ जिला टॉपर रहीं। 

loksabha election banner

अचानक रिजल्ट आउट, स्कूल और स्टूडेंट दोनों रहे अंजान

दोपहर करीब बारह बजे परिणाम घोषित होने की सूचना फ्लैश हुई। विद्यालय और विद्यार्थी दोनों अंजान थे। रिजल्ट की सूचना-जैसे ही फैलती गई, विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ती गई। रिजल्ट देखकर वे विद्यालय पहुंचे। सहपाठियों के साथ सफलता की खुशियां साझा कीं। वहीं, विद्यालयों की निगाहें मंडल और जिले के टॉपर पर रहीं। दोपहर होने तक तस्वीर साफ हो गई। चारों जिलों में बेटियां ने डंका बजाया है।

CBSE 12 result 2019: 12th का ऐसे देखें रिजल्ट

Step 1: सबसे पहले CBSE की वेबसाइट cbse.nic.in पर जाएं।

Step 2: अब आपको वहां पर CBSE 12th Result 2019 का लिंक दिखाई देगा। क्लिक करें।

Step 3: अब अपनी डिटेल भरें।

Step 4: आपका CBSE Result 2019 स्क्रीन पर आ जाएग।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.