Move to Jagran APP

UP-112 : सिर्फ मदद ही नहीं करेंगी बल्क‍ि घर तक पहुंचाएंगी ये महिला कांस्टेबल Bareilly News

रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अगर किसी परेशानी में फंसी महिला को मदद की जरुरत है तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 07:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 07:26 PM (IST)
UP-112 : सिर्फ मदद ही नहीं करेंगी बल्क‍ि घर तक पहुंचाएंगी ये महिला कांस्टेबल Bareilly News
UP-112 : सिर्फ मदद ही नहीं करेंगी बल्क‍ि घर तक पहुंचाएंगी ये महिला कांस्टेबल Bareilly News

जेएनएन, बरेली : रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक अगर किसी परेशानी में फंसी महिला को मदद की जरुरत है तो अब परेशान होने की जरुरत नहीं है। एक फोन पर महिला कांस्टेबल खुद उनकी सुरक्षा के लिए पहुंचेंगी। इतना ही नहीं मदद मांगने पर वह महिला को घर तक भी छोड़ेंगी। महिलाओं को सुरक्षा को लेकर अब यूपी 112 में महिला कांस्टेबलों को तैनात किया गया है।

loksabha election banner

करीब 60 महिला कांस्टेबलों को ट्रेनिंग देने के बाद उन्हें पीआरवी में तैनात किया गया है। रविवार सुबह एसएसपी शैलेश पाण्डेय ने हरी झंडी देकर टीम को रवाना किया है। पीआरवी 112 के नोडल अधिकारी सुभाषचंद्र गंगवार ने बताया कि महिला कांस्टेबल रात 10 से सुबह छह बजे तक ड्यूटी पर तैनात रहेंगी। अभी यह योजना केवल शहर की आठ पीआरवी में उपलब्ध है। देहात के लिए अभी कोई तैनाती नहीं हुई है।

पुरुष कर्मचारियों की परेशानी होगी कम: पीआरवी में महिला कांस्टेबल की तैनाती के बाद पुरुष कांस्टेबलों की समस्या कुछ हद तक कम होगी। पहले किसी महिला द्वारा मदद मांगने पर पीआरवी स्थानीय थाने जाकर महिला कांस्टेबल को साथ लेकर जाती थी। जिसमें काफी वक्त लगता था। अब पीआरवी में तैनाती के बाद समय से मदद मिलने के साथ ही पीआरवी की समस्या भी हाल होगी।

इन पीआरवी में रहेंगी महिला कांस्टेबल : 2150, 0159, 0157, 0200, 0223, 0154, 0201 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.