विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पीलीभीत में साली के विवाह समारोह में आए जीजा की मौत, पेड़ पर फंदे के जरिए लटकता मिला शव

By Ravi MishraEdited By:
Published: Sun, 21 Nov 2021 11:21 AM (IST)

Suicide in Pilibhit पीलीभीत में साली के शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की मौत हो गई।उसका शव ...और पढ़ें

पीलीभीत में साली के विवाह समारोह में आए जीजा की मौत, पेड़ पर फंदे के जरिए लटकता मिला शव
पीलीभीत में साली के विवाह समारोह में आए जीजा की मौत, पेड़ पर फंदे के जरिए लटकता मिला शव

बरेली, जेएनएन। Suicide in Pilibhit : पीलीभीत में साली के शादी समारोह में शामिल होने आए एक युवक की मौत हो गई।उसका शव ससुराल में पेड़ के जरिए फंदे से लटकते मिला। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

शाहजहांपुर के थाना खुटार के गांव कोल्हूगाड़ा निवासी प्रेमपाल अपनी साली के विवाह समारोह में शामिल होने पीलीभीत आया था।वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के अंतर्गत बरहा की राजीव कालोनी स्थित अपनी ससुराल पत्नी रीता के साथ आया था।यहां वह साली राधा के विवाह समारोह में शामिल हुआ।विवाह समारोह के उपरांत युवक ने अपने ससुर जगदीश से पत्नी को विदा करने के लिए कहा।ससुराल के लोगों ने मना कर दिया।ससुराली जनों के मुताबिक तब प्रेमपाल शराब ने नशे में गालियां देने लगा।इसके बाद वह घर से बाहर चला गया।

रविवार को सुबह घर से कुछ दूर स्थित यूकेलिप्टिस के पेड़ पर उसका शव फंदे से लटका पाया गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर दी।इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची।थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत द्विवेदी के अनुसार पेड़ पर शव काफी ऊंचाई पर होने के कारण बिजली विभाग से लंबी सीढ़ी मंगाई गई। सीढ़ी से सहारे पुलिस कर्मियों ने युवक के शव को नीचे उतारा। इस बीच फील्ड यूनिट भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।

थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के ससुर की ओर से दी गई तहरीर में कहा गया कि रात में ही पत्नी को विदा करने की युवक जिद कर रहा था। इस कारण मना कर दिया। इस बात से नाराज होकर उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली ।