झारखंड का अफीम तस्कर बरेली में गिरफ्तार, बदायूं में सप्लाई करने के लिए लाया था तीन किलो अफीम
Jharkhand Opium Smuggler Arrested in Bareilly झारखंड के अफीम तस्कर को बरेली एसटीएफ ने सोमवार को शहर से गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। तस्कर यह अफीम बदायूं जनपद में सप्लाई करने के लिए लेकर आया था।
जागरण संवाददाता, बरेली। Jharkhand Opium Smuggler Arrested in Bareilly : झारखंड के अफीम तस्कर को बरेली एसटीएफ ने सोमवार को शहर से गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से तीन किलो अफीम बरामद हुई है। तस्कर यह अफीम बदायूं जनपद में सप्लाई करने के लिए लेकर आया था।
टाइगर बरेली में सप्लाई कराता है अफीम
आरोपित तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम हरी गिरी निवासी पत्थलगड़ा जिला चतरा झारखंड बताया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि चतरा के ही रहने वाले तस्कर लेखराज उर्फ टाइगर के लिए वह काम करता है। लेखराज उर्फ टाइगर के इशारे पर ही गिरोह बरेली व आस पास के जनपदों में मादक पदार्थों की सप्लाई करता है।
झारखंड का टाइगर चला रहा है अफीम तस्करी का धंधा
उसी के जरिये बदायूं के नवादा निवासी वीरपाल ने सप्लाई मांगी थी जिसे वह बदायूं लेकर जा रहा था। आरोपित के साथ सप्लाई भेजने वाले व मंगाने वाले तस्कर को बारादरी पुलिस ने प्राथमिकी में नामजद किया है। एसटीएफ बरेली यूनिट प्रभारी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में तस्कर हरि गिरि ने बताया कि वह लेखराज उर्फ टाइगर के लिए काम करता है।
कब कहां किसको सप्लाई देनी है टाइगर ही तय करता
प्रदेश में सप्लाई कब, कहां और किसको देनी है? यह टाइगर ही तय करता है। गुर्गे पुलिस की पकड़ में आसानी से ना आ जाए। गुर्गे ही उसका भेद ना खोल दें। इसलिए वह सप्लाई देकर जिस गुर्गे का भेजता, उसे सिर्फ जनपद व जगह बताता। अंतिम मौके पर नाम बताता।
एक सप्लाई के मिलते थे पांच से सात हजार रुपये
एक चक्कर के वह गुर्गे को पांच से सात हजार रुपये देता है। लंबे समय से वह मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त है। बदायूं के जिस वीरपाल नाम के व्यक्ति को सप्लाई पहुंचनी थी। जांच में उसके भी मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त होने की बात सामने आई है। आरोपित के पास से तीन किलो अफीम के साथ एक मोबाइल व 820 रुपये बरामद किये गए। इंस्पेक्टर बारादरी अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी लिखकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।