Move to Jagran APP

A.I. Force : सरहद पर अब ये जवान पहले तस्वीर खीचेंगे फिर गोलियां बरसाएंगे Bareilly News

सरहद पर जवानों की जगह दुश्मनों पर रोबोट गोलियां बरसाएगा। उन्हें देश की सरहद में घुसने से रोकेगा।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:36 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 05:59 PM (IST)
A.I. Force : सरहद पर अब ये जवान पहले तस्वीर खीचेंगे फिर गोलियां बरसाएंगे Bareilly News
A.I. Force : सरहद पर अब ये जवान पहले तस्वीर खीचेंगे फिर गोलियां बरसाएंगे Bareilly News

हिमांशु मिश्र, बरेली : अब वह दिन दूर नहीं जब सरहद पर जवानों की जगह दुश्मनों पर रोबोट गोलियां बरसाएगा। उन्हें देश की सरहद में घुसने से रोकेगा। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) तकनीक पर आधारित इस रोबोट को बरेली के स्पर्श अग्रवाल ने अपने आइआइटीयन दोस्तों के साथ मिलकर तैयार किया है। हाल ही में इस रोबोट ने एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 70 देशों को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया था।

loksabha election banner

राधेश्याम इन्क्लेव निवासी स्पर्श अग्रवाल आइआइटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर आधारित ऑटोनॉमस रोबोट तैयार किया है। यह रोबोट खुद से दुश्मनों की पहचान करने की क्षमता रखता है और विपरीत परिस्थितियों में गोली, बम चलाने की क्षमता भी है। स्पर्श बताते हैं कि यह रोबोट मैनुअली भी चलाया जा सकता है।

हर चीज करेगा स्कैन, खींचेगा तस्वीरें: इसमें मौजूद लिडार सिस्टम करीब तीन से चार किलोमीटर की दूरी तक हर चीज को स्कैन कर सकता है। फिर वह किसी मकान, पेड़ या झाड़ियों के पीछे ही क्यों न हो। इसमें लगा 3 डी कैमरा संदिग्ध की स्पष्ट फोटो खींचेगा।

दूरी बताएगा लोकलाइजेशन डिवाइस: स्पर्श बताते हैं कि रोबोट में ग्लोबल लोकलाइजेशन डिवाइस भी लगाया गया है। यह डिवाइस दुश्मन की दूरी बताने का काम करेगा और वहां तक पहुंचने के लिए रास्ते और उसमें पड़ने वाली दिक्कतों की पूरी जानकारी पलक झपकते ही दे देगा।

इकलौती भारतीय टीम जिसने जीता इनाम: इसी साल मई में कनाडा में आइटिपलई रोबोटिक्स एंड ऑटोमेशन सोसायटी की तरफ से अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। इसके लिए 77 देशों की टीम का चयन हुआ था। स्पर्श के मुताबिक उनकी टीम देश की इकलौती ऐसी टीम थी जिसने तीसरा स्थान भी हासिल किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.