Move to Jagran APP

सुधरने लगी लोगों की आदत, साफ हो गई सड़क

बरेली (जेएनएन)। शहर को स्वच्छ बनाने की दैनिक जागरण की मुहिम रंग लाने लगी है। लोगों की आदतो

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Mar 2018 11:15 AM (IST)Updated: Sat, 17 Mar 2018 11:15 AM (IST)
सुधरने लगी लोगों की आदत, साफ हो गई सड़क
सुधरने लगी लोगों की आदत, साफ हो गई सड़क

बरेली (जेएनएन)। शहर को स्वच्छ बनाने की दैनिक जागरण की मुहिम रंग लाने लगी है। लोगों की आदतों में सुधार हो रहा है। इसी का नतीजा है कि यहा की कुछ सड़कें आदर्श मार्ग बनने की ओर अग्रसर हैं। दैनिक जागरण की पहल के बाद यह काम नगर निगम के पार्षदों ने बखूबी संभाला है। अपने वार्डो में स्वच्छता लाने के लिए दिन-रात प्रयत्‍‌न कर रहे हैं। बदल के रहेंगे अभियान के तहत करीब एक महीने पहले दैनिक जागरण ने वार्ड पाच नेकपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया था। उस वक्त स्थानीय पार्षद ने मढ़ीनाथ पुल के पास रेलवे लाइन किनारे की सड़क को गोद लेने की घोषणा भी की थी। उस वक्त तक सड़क साफ नहीं थी। दैनिक जागरण ने वहा अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया। इस कोशिश के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। लोगों ने जागरूक होने के साथ ही बुरी आदतों को भी खत्म कर दिया है। वही, नगर निगम ने भी वहा संसाधनों में बढ़ोतरी की है।

loksabha election banner

महीने भर पहले चलाया था अभियान : बदल के रहेंगे बरेली के तहत दैनिक जागरण ने तीन फरवरी को वार्ड पाच नेकपुर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया था। स्थानीय पार्षद चित्र मिश्र व स्कूल के बच्चों के साथ मिलकर लोगों के घरों में जाकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उस वक्त तक लोग घरों का कूड़ा सड़क किनारे ही फेंक रहे थे। नालियों की सफाई भी नहीं थी।

आदर्श सड़क बनाएंगी पार्षद : पार्षद चित्र मिश्र ने रेलवे लाइन किनारे वाली सड़क को गोद लिया है। उन्होंने इसे आदर्श सड़क बनाने की तैयारी भी कर ली है। जागरण के अभियान के बाद से ही पार्षद इस सड़क पर खासी सक्रिय हैं।

जागरूक लोग, साफ हुई सड़क : दैनिक जागरण के अभियान से प्रेरित होकर लोगों ने भी स्वच्छ बनने की ओर कदम बढ़ाया है। पार्षद ने पूरी रोड पर डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने के लिए नगर निगम से रिक्शा लगवा दिया है। वहा रहने वाले सभी लोग रोजाना सुबह रिक्शे वाले को ही कूड़ा दे रहे हैं।

नगर निगम ने बढ़ाए संसाधन : वार्ड में नगर निगम की ओर से 15 सफाई कर्मचारी तैनात थे। इसमें कई महिलाएं सफाई कर्मचारी भी थीं। इस पर नगर निगम ने कुछ दिन पहले सभी को हटा दिया था। प्राइवेट कर्मचारियों से काम करवाया तो सरकारी कर्मचारी रास्ते पर आ गए। सभी को दोबारा वार्ड में किया गया तो वे काम कर रहे हैं।

क्या कहते हैं पार्षद

वार्ड में पहले से व्यवस्थाएं सुधरी हैं। यहा के लोग भी जागरूक हुए हैं। नगर निगम ने संसाधन बढ़ाए हैं, लेकिन अभी काफी काम होने हैं। उनके लिए लगातार प्रयास कर रही हूं। कई सड़कें, नाली निर्माण समेत अन्य काम होने हैं। 1चित्र मिश्र, पार्षद, वार्ड पाच


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.