कोविड की गाइडलाइन का पालन जरूरी
मैंने कोरोना से बचाव को लेकर जारी किए गए सभी नियमों का पालन किया है। आस-पास के लोगों को भी जागरूक किया। क्योंकि कोविड-19 के मानकों का उल्लंघन नहीं होना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है।
बरेली, जेएनएन: लिखना जरूरी है.. जिलाधिकारी महोदय,
मैंने कोरोना से बचाव को लेकर जारी किए गए सभी नियमों का पालन किया है। आस-पास के लोगों को भी जागरूक किया। क्योंकि कोविड-19 के मानकों का उल्लंघन नहीं होना सेहत से खिलवाड़ करने जैसा है। रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत न होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। मैंने परिचितों को 20 सेकेंड तक हाथ धोने की सलाह दी। मैंने लोगों से कहा कि आप गाने गाते हुए हाथ धोइए। इससे यह काम भी मनोरंजक हो जाएगा।
मुझे गर्व है कि मैं भारत की नागरिक हूं। यही वह देश है जहां कोरोना संकट में लोगों ने सूझबूझ का परिचय दिया। लॉकडाउन के नियमों का पालन किया। कोरोना संकट से बचाव में डॉक्टर्स, पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी और प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरी संजीदगी से अपनी जिम्मेदारी निभाई। हमारे कई अधिकारी और कोरोना योद्धा लोगों की सेवा करते हुए खुद भी कोविड पॉजिटिव हुए। जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा में दिनरात जुटे रहे। अभी कोविड खत्म नहीं हुआ है। स्वच्छता पर ध्यान देते हुए समय-समय पर हाथ धोना है। घर से निकलते वक्त मास्क जरूर पहनना है। दो गज की दूरी का पालन करना है। संतुलित आहार लेना है। नियमित रूप से व्यायाम करना है। इम्युनिटी को मजबूत बनाने के लिए यह सब करना बहुत जरूरी है। यदि इन सब नियमों का पालन हम करते हैं तो न सिर्फ हम सुरक्षित रहेंगे, लोग भी सुरक्षित रहेंगे। कोरोना से जंग में हम जीत की ओर हैं। बस लापरवाही नहीं बरतनी है।
- फातमा जवेरिया, कक्षा 11, स्कूल द गुरू