Move to Jagran APP

20 घंटे बाद क्वारंटाइन हुआ संक्रमित युवक

बरेली जेएनएन अब तक अमूमन यही देखने को मिला कि संक्रमितों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम उन्हें क्वारंटाइन करने को दौड़ लगा रही थी। लेकिन शुक्रवार को नई बात यह दिखी कि बिहारमान नगला के युवक को संक्रमण की पुष्टि के 20 घंटे बाद एल-1 अस्पताल ले जाया गया। वह भी तब जबकि जानकारी से सहमे मुहल्ले के लोगों ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 06 Jun 2020 02:05 AM (IST)Updated: Sat, 06 Jun 2020 06:09 AM (IST)
20 घंटे बाद क्वारंटाइन हुआ संक्रमित युवक
20 घंटे बाद क्वारंटाइन हुआ संक्रमित युवक

बरेली, जेएनएन : अब तक अमूमन यही देखने को मिला कि संक्रमितों की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की सर्विलांस टीम उन्हें क्वारंटाइन करने को दौड़ लगा रही थी। लेकिन शुक्रवार को नई बात यह दिखी कि बिहारमान नगला के युवक को संक्रमण की पुष्टि के 20 घंटे बाद एल-1 अस्पताल ले जाया गया। वह भी तब जबकि जानकारी से सहमे मुहल्ले के लोगों ने मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया।

loksabha election banner

आइवीआरआइ से गुरुवार को आई 99 सैंपल की रिपोर्ट में छह संक्रमित पाए गए थे। इनमें एक 23 वर्षीय युवक शहर के बिहारमान नगला का रहने वाला भी था। स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक के संक्रमित होने की जानकारी के साथ ही यह भी बताया गया कि उसे क्वारंटाइन किया जा रहा है। कुछ देर बाद युवक की डिटेल के साथ उसे तीन सौ बेड अस्पताल में क्वारंटाइन बताया गया। लेकिन हकीकत इससे जुदा थी। इसका खुलासा तब हुआ जब शुक्रवार को बिहारमान नगला के लोग दहशत में दिखाई दिए। उन्होंने अधिकारियों के पास फोन करने शुरू किए कि संक्रमित युवक घर में ही है। उसे क्वारंटाइन नहीं किया गया। युवक खुद स्वास्थ्य विभाग के कहे अनुसार रात भर एंबुलेंस का इंतजार करता रहा लेकिन शुक्रवार दोपहर दो बजे तक स्वास्थ्य विभाग की न सर्विलांस टीम पहुंची न एंबुलेंस। दो बजे के बाद टीम पहुंची और युवक को एल-1 बिथरी कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-------------------

माता-पिता समेत सात परिजन क्वारंटाइन

बिहारमान नगला के युवक के माता-पिता, दो बहनें और तीन भाइयों को भी क्वारंटाइन किया गया है। युवक के बाद उसके परिजनों को क्वारंटाइन सेंटर ले जाया गया जहां जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए।

-------------------

वर्जन

युवक पहले से ही घर में था। रिपोर्ट आने के बाद उसे क्वारंटाइन किया जाना था, लेकिन रात अधिक होने के चलते उसे शुक्रवार को एल-1 अस्पताल बिथरी चैनपुर में शिफ्ट कराया गया।

- डॉ. रंजन गौतम, जिला सर्विलांस अधिकारी कोविड-19


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.