Indian Railway : ट्रेनें चलाने के लिए तैयार बरेली जंक्शन, जाने ट्रेनों की स्थिति Bareilly News
एक जून से रेलवे 200 यात्री ट्रेनों को चलाने जा रहा है। 22 मार्च से बंद यात्री ट्रेनों को संचालन के साथ रेलवे ने गाइडलाइन जारी की है।
बरेली, जेएनएन। एक जून से रेलवे 200 यात्री ट्रेनों को चलाने जा रहा है। 22 मार्च से बंद यात्री ट्रेनों को संचालन के साथ रेलवे ने गाइडलाइन जारी की है। जिसका सभी को पालन करना होगा। इसके तहत तय गेट से निकासी और प्रवेश मिलेगा। स्टेशन पर प्रवेश से लेकर ट्रेन तक मे शारीरिक दूरी का पालन करना होगा। थर्मल स्क्रीङ्क्षनग के दौरान शरीर का तापमान अधिक होने पर यात्रा की अनुमति नही मिलेगी, साथ ही यात्री को पूरा किराया रिफंड होगा।
यह ट्रेनें जंक्शन पर रुकेंगी
एक जून से यात्री ट्रेनें नए नियमों के साथ चलेंगी। 200 ट्रेन में बरेली में आठ जोड़ी यानी कुल 16 ट्रेन को ठहराव दिया है। जिनमे 02229 लखनऊ मेल, 05273 आनंद विहार-रक्सौल, 02217 महामना एक्सप्रेस, 02219 सुहेलदेव एक्सप्रेस, 04673 शाहिद एक्सप्रेस, 04649 सरयू यमुना एक्सप्रेस, 02357 गुरुमुखी एक्सप्रेस, 02391 श्रमजीवी एक्सप्रेस शामिल है। यह सभी अप-डाउन ट्रेनों को बरेली में स्टापेज दिया गया है।
सेनेटाइज की जाएंगी ट्रेनें
सुरक्षा की ²ष्टि से ट्रेनों को चलाने से पहले उनको सेनेटाइज किया जाएगा जहां से भी ट्रेनें बनकर स्टेशन से चलेंगी वहां वॉङ्क्षशग लाइन पर ट्रेनों को सेनेटाइज किया जाएगा। यात्रियों की थर्मल स्क्रीङ्क्षनग होगी। यात्रियों को भी खुद की सुरक्षा को मास्क और सेनेटाइजर का प्रयोग करना होगा।
एक नजर में नए नियम
- 90 मिनट पहले पहुंचना होगा स्टेशन।
- खुलेंगे फूड प्लाजा और वेंङ्क्षडग जोन, जिसमे केवल पैक खाना ही दिया जा सकेगा।
- जनरल कोच में भी शारिरिक दूरी का पालन कराने के लिए उसकी भी सीट होगी बुक।
- वेटिंग टिकट पर नही मिलेगी किसी को यात्रा।
- इस दौरान तत्काल और प्रीमियम तत्काल की सेवाएं बंद रहेगी।
- अब 30 दिन बाद का ही हो सकेगा आरक्षण
- ट्रेन डिपार्चर के चार घंटे पहले जारी होगा आरक्षण चार्ट
- संचालित हो रही ट्रेनों में सभी कोटा जारी रहेगा
- केवल चार श्रेणियों के लिए रियायतें दिव्यांगजन और रोगी की 11 श्रेणियां रियायतें दी गई है।
- यात्रा टिकट पर खानपान शुल्क शामिल नहीं किया जाएगा।
एक जून से संचालित ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की ओर से जारी नई गाइड लाइन के मुताबिक ही संचालित किया जाएगा। सभी यात्रियों को गाइड लाइन का पालन करने पर ही यात्रा करने की अनुमति मिलेगी।
- रेखा शर्मा, सीनियर डीसीएम मुरादाबाद मंडल