बरेली के मीरगंज में भारतीय वायुसेना के हेलीकाप्टर की आपात लैंडिंंग, पायलट की सूझबूझ से टला हादसा, गांव में अफरा-तफरी
Bareilly में तकनीकी खराबी के कारण वायुसेना के हेलीकाप्टर ने Meerganj के गोरा लोकनाथ गांव में आपात लैंडिंग की। हेलीकाप्टर में किसी को चोट नहीं लगी। एयर ...और पढ़ें
-1763382236258.webp)
खेत में उतरा वायुसेना का विमान
जागरण संवाददाता, बरेली। तकनीकी खराबी के चलते वायुसेना के हेलीकाप्टर की मीरगंज में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। किसी भी व्यक्ति या संपत्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एयरफोर्स कर्मियों और उनके हेलीकाप्टर को सुरक्षा मुहैया कराई। सूचना पर एयरफोर्स स्टेशन से तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के लिए एक टीम को भेजा गया है।
पुलिस का कहना हैं कि वायुसैनिकों ने कैंप लगा लिया है। हेलीकाप्टर के ठीक होने के बाद सभी अपने गंतव्य के लिए रवाना हो जाएंगे। तब तक पुलिस टीम भी उनके साथ रहेगी। सोमवार शाम करीब चार बजे अचानक से मीरगंज के गोरा लोकनाथ गांव के ऊपर वायुसेना का एक हेलीकाप्टर डगमाता हुआ दिखाई दिया।
-1763388572866.jpg)
लोगों ने देखा तो एक बार को घबराए और फिर कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में हेलीकाप्टर ने गांव के ही विनोद शर्मा के खेत में लैंडिंग की। खेतों में आस-पास काम कर रहे लोगों ने जब हेलीकाप्टर देखा तो वहां पर भीड़ जुटने लगी। कुछ ही देर में चारों ओर से लोगों की भीड़ ने घेर लिया।
सूचना मिलते ही एसडीएम मीरगंज आलोक कुमार सिंह, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, पुलिस उपाधीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह तोमर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए । उन्होंने वहां पर मौजूद भीड़ को पुलिस और प्रशासन की टीम ने लोगों को वहां से हटाया।
-1763388596060.jpg)
इसी दौरान दूसरे हेलीकाप्टर से एक और टीम मौके पर पहुंची और हेलीकाप्टर को ठीक करने का प्रयास करने लगी। वहीं एयरफोर्स ने एक्स पर पोस्ट कर जानकारी दी कि मीरगंज में उतारा गया हेलीकाप्टर एडवांस लाइट हेलीकाप्टर है। उसमें तकनीकी खराबी आने के चलते एयरक्रू ने सुरक्षित रूप से उसे लैंड करा दिया है। किसी को भी कोई क्षति नहीं हुई है।
मामले में सीओ मीरगंज अजय कुमार ने बताया कि हेलीकाप्टर की सुरक्षा के लिए एक टीम को लगा दिया गया है। किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। । घटनास्थल से करीब एक सौ मीटर दूरी पर ही आबादी क्षेत्र है।

-1763388617926.jpg)
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।