पीलीभीत में बेल के पेड़ पर लटका मिला महिला का शव, हत्या की आशंका Pilibhit News
काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। कुछ ही देर में वहां हड़कंप मच गया। माैके पर पहुंचे परिजन पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Tue, 10 Sep 2019 03:42 PM (IST)Updated: Tue, 10 Sep 2019 08:17 PM (IST)
पीलीभीत, जेएनएन : जानवरों के लिए सुबह-सुबह महिला खेत से चारा लेने चली गई। काफी देर तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच ग्रामीणों ने बेल के पेड़ पर महिला का शव लटका देखा। कुछ ही देर में वहां हड़कंप मच गया। माैके पर पहुंचे परिजन पहुंचे तो उनके होश उड़ गए।
पूरनपुर थाना क्षेत्र के गांव गोटिया निवासी 55 वर्षीया भूरी देवी पत्नी पूरन सिंह पालतू जानवरों के लिए चारा बीनने के लिए मंगलवार सुबह खेत की ओर गई थी। दोपहर तक घर वापस नहीं पहुंची। इस पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए। वहीं, ग्रामीणों ने पेड़ पर एक महिला की लाश देखी। भूरी देवी के परिजनों को इसकी सूचना मिली तो सब बेचैन हो गए। सभी दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे। भूरी देवी का शव बेल के पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। भूरी देवी के परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें