दैनिक जागरण सखी मेहंदी प्रतियोगिता : हाथों पर एक ने दूसरे से बढ़कर रचाई मेहंदी Bareilly News
हाथों पर मेंहदी सजी। एक से बढ़कर एक। सभी ने बाजी मारने के लिए सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। आखिरकार विजेताओं की घोषणा होती रही और तालियां बजती रहीं।
बरेली, जेएनएन : तीज से पहले दैनिक जागरण ने मंच दिया। हाथों पर मेंहदी सजी। एक से बढ़कर एक। सभी ने बाजी मारने के लिए सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया। जज भी प्रदर्शन देख चकरा गए। आखिरकार विजेताओं की घोषणा होती रही और तालियां बजती रहीं। इसी उत्साह के बीच मुख्य अतिथि डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह की पत्नी नीता सिंह ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। उनका उत्साह भी बढ़ाया।
जिन्होंने पहले मेहंदी रचाई उनके हाथ उठे। जागरण
होटल ओबराय आनंद में आयोजित दैनिक जागरण की मेंहदी प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। मुख्य अतिथि नीता सिंह ने मेहंदी प्रतियोगिता के लिए दैनिक जागरण को बधाई दी। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि जो पुरस्कार नहीं जीत सके। वह निराश नहीं हो। सभी के डिजाइन वास्तव में बहुत अच्छे बने हैं।
प्रतिभागियों ने मेहंदी रचाने में पूरा कौशल दिखाया। जागरण
निर्णायक मंडल में शामिल जज डॉ. शशि बाला राठी ने कहा कि दैनिक जागरण यह प्रतियोगिता जारी रखे। काफी सारी प्रतिभाओं को देखने का मौका मिला। जज डॉ. अनिला रंजन ने कहा कि तीनों वर्ग में काफी होनहार प्रतिभागी रहे।
जज डॉ. मुक्ता पागरानी ने कहा कि कई प्रतिभागियों ने डिजाइन 45 मिनट से पहले बना दिए। हार जीत अपनी जगह है। खुशी की बात यह है कि तीज से पहले सभी के हाथ पर मेहंदी रची।
विशिष्टजनों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। जागरण
जज पारुल मलिक ने कहा कि अपने एनजीओ छोटी सा आशा के बैनर तले भी वह लगभग 50 प्रतिभाशाली छात्रओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करेंगी। सच में सभी ने मेहंदी के बहुत अच्छे से लगाई।
मुख्य अतिथि और निर्णायक मंडल में शामिल जजों काे स्मृति चिह्न और एक-एक पौधा देकर दैनिक जागरण के समाचार संपादक जितेंद्र शुक्ल और जीएम मुदित चतुर्वेदी ने स्वागत किया। प्रतियोगिता का वेन्यू पार्टनर होटल ओबराय आनंद और विशेष सहयोग अजंता स्वीट्स का रहा। इस मौके पर कार्तिक आनंद, अमित आहूजा, पुनीत सक्सेना आदि मौजूद रहे।
हाथों में मेहंदी रचाकर प्रफुल्लित मुद्रा में प्रतिभागी। जागरण
डांस प्रस्तुति ने मोहा मन
दैनिक जागरण की मेहंदी प्रतियोगिता का विशेष आकर्षण डांस की प्रस्तुति रही। यह प्रस्तुति भी प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागियों ने दी। इसमें चांदनी सोनकर, अंशू धूपर, प्रियांशी सिंह, दीक्षा ने विभिन्न गानों पर डांस किया। अंत में नौ वर्षीय अपूर्वा ने भी मंच पर आकर डांस प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा।
प्रतियोगिता के विजेता
श्रेणी विजेता | मेघ वर्ग | वर्षा वर्ग | घटा वर्ग |
प्रथम पुरस्कार | तय्यबा | पूनम कुमारी | स्वाति सिंह |
द्वितीय पुरस्कार | मुनफ्फजा | निशा सोनकर | प्रांजल श्रीवास्तव |
तृतीय पुरस्कार | वैशाली पाल | नीरू कश्यप | प्रियंर्का सिंह |
सांत्वना प्रथम | आयुषी सक्सेना | नम्रता सोनकर | राजेश्वरी यादव |
सांत्वना द्वितीय | सोनम गंगवार | दिव्या अग्रवाल | पल्लवी प्रजापति |
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप