विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली को 'रुद्रावनम' देने वाले IAS मनिकंडन अचानक हटाए गए, दंगाइयों के अवैध निर्माण पर चलाया था बुलडोजर

Published: Sat, 13 Jun 2026 03:25 PM (GMT+05:30)

आईएएस मनिकंदन ए. को बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाकर प्रतीक्षारत किया गया है, उनकी जगह आईएएस सौम्या ...और पढ़ें

आईएएस मन‍ि‍कंडन ए.

आईएएस मन‍ि‍कंडन ए.

HighLights

  1. रामगंगा नगर, ग्रेटर बरेली आवासीय योजना काे तेजी से धरातल पर उतारा, महादेवपुरम का शुरु किया भूमि अधिग्रहण

जागरण संवाददाता, बरेली। विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के रुप में डा. मनिकंडन ए. ने रामायण वाटिका का विकास और रुद्रावनम पार्क का निर्माण अंतिम चरण में पहुंचाकर शहर को नई पहचान दी। बीते वर्ष सितंबर में शहर में दंगा करने वाले आरोपितों के अवैध निर्माण को मिट्टी में मिलाकर पूरे प्रदेश में सुर्खियां बटोरी।

उन्होंने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट नाथ कारिडोर के शुरुआती विकास, रामगंगा नगर आवासीय योजना, व ग्रेटर बरेली आवासीय योजना, मुख्यमंत्री माडल कंपोजिट स्कूल, स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स जैसी महत्वपूर्ण और शहर को नई दिशा देने वाली परियोजनाओं को धरातल पर उतारा।

अवैध निर्माण और विकास योजनाओं में लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के चलते डा. मनिकंडन कई प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के भी निशाने पर रहते थे। शहर का विस्तार करने के लिए पीलीभीत बाइपास रोड पर महादेवपुरम आवासीय योजना और दिल्ली रोड पर औद्योगिक टाउनशिप का भूमि अधिग्रहण भी तेज कराया।

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए रामायण वाटिका का शुभारंभ और महादेवपुरम आवासीय योजना का शिलान्यास कराने के लिए उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी थी। मगर, शुक्रवार को अचानक शासन ने उन्हें प्रतीक्षारत कर वर्ष-2017 बैच की आइएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को बीडीए की कमान सौंप दी।

बीडीए उपाध्यक्ष ने महायोजना-2031 को लागू कराकर शहर में विकास को गति देकर अपनी अलग पहचान बनाई। शुक्रवार को शासन ने मनिकंडन की जगह वर्ष-2017 बैच की आइएएस अधिकारी सौम्या पांडेय को बीडीए की कमान दी है।

यह भी पढ़ें- बरेली में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अचानक हटाए गए BDA उपाध्यक्ष मनिकंडन, सौम्या पांडेय संभालेंगी कमान