KPSC पेपर लीक मामला: IAS ज्ञानेंद्र गंगवार के बरेली आवास पर ED का छापा, मनी लॉन्ड्रिंग की आशंका
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रविवार सुबह बरेली के नवाबगंज स्थित कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के आवास ...और पढ़ें

प्रवर्तन निदेशालय
जागरण संवाददाता, बरेली। कर्नाटक कैडर के आइएएस ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार के नवाबगंज के हिमकरपुर चमरौआ गांव स्थित आवास पर ईडी ने छापेमारी की। यह छापेमारी मनी लांड्रिंग के शक में की गई है। सेंट्रल से आई टीम ने लखनऊ से ईडी के अधिकारियों को लिया और आइएएस ज्ञानेंद्र के घर पर छापेमारी शुरू कर दी।
सुरक्षा की दृष्टि से टीम ने पुलिस लाइंस से 11 पुलिसकर्मियों की फोर्स भी मांगी है ताकि, किसी भी तरह से ला-एंड-आर्डर की समस्या न हो सके। ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार 2016 बैच के कर्नाटक कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) अधिकारी हैं।
वर्तमान में वह उद्योग और वाणिज्य विभाग में एमएसएमई (एमएसएमइ) निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) में फरवरी 2024 से मार्च 2026 तक परीक्षा नियंत्रक के तौर पर काम कर चुके हैं।
मार्च में ही उन्हें परीक्षा नियंत्रक के पद से हटाया गया है। बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष केपीएससी पर वेटनरी सर्विसेज परीक्षा में पेपर लीक के आरोप लगे थे। उसी मामले की जांच की जा रही है और लगातार छापेमारी भी हो रही है।
इसी जांच के बीच ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार अचानक से लापता हो गए। पता चला कि 20 अगस्त को दोपहर करीब तीन बजे उन्होंने दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लालाइटइट पकड़ी थी। इस उड़ान के लिए उन्होंने 3200 रुपये दिए थे।
इस बात की पुष्टि गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने भी की थी। खरगे के मुताबिक वह अपने पिता की तबीयत खराब होने की बात कहकर निकले थे।उधर, रविवार सुबह ही दिल्ली से ईडी) एक टीम नवाबगंज के हिमकरपुर चमरौआ गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर पहुंची।
इससे पहले टीम ने बरेली एसएसपी अनुराग आर्य से संपर्क किया और फोर्स मांगी। वह फोर्स लेकर कहां जाएंगे, इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
इसके बाद टीम को पुलिस लाइंस से सात पुरुष और तीन महिला सिपाहियों को फोर्स के साथ रवाना किया गया। टीम ने करीब आठ बजे से छापेमारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम ने उनके बंगलुरू स्थित आवास पर ही रविवार को छापेमारी की है।
परिवार के सदस्य अभी भी घर के अंदर कैद
बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान आइएएस अधिकारी के पिता और परिवार की महिलाएं घर पर मौजूद हैं। टीम उनके घर से सभी दस्तावेज आदि खंगाल रही है। उनकी प्रापर्टी और बैंक खातों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। महिलाओं के गहने आदि के बारे में टीम सभी बिल आदि देख रही है।
