बदायूं में आंगन में सब्जी काट रही पत्नी की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी Badaun News
उझानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक पति ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हाे गया।
बदायूं , जेएनएन : उझानी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले एक पति ने अज्ञात कारणों के चलते अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हाे गया। घटना उस समय घटी जब घर के आंगन में महिला बैठे सब्जी काट रही थी। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार को अपने कब्जे में लेकर मामले में तफ्तीश शुरू कर दी है।
मुहल्ला अहीरतोला में मनु सिंह अपनी पत्नी आरती सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहता है। शनिवार को सुबह मनु सिंह की पत्नी आरती घर के आंगन में बैठकर सब्जी काट रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई।
जिसके बाद आवेश में आए मनु सिंह ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से आरती पर फायर कर दिया। गोली लगते ही आरती की मौके पर ही मौत हो गई। इधर घटना को अंजाम देने के बाद वह माैके पर बंदूक छाेड़कर फरार हो गया।
अचानक गोली चलने की आवाज से स्थानीय लोग सकते में आ गए। जब लोग मौके पर पहुंचे तो उन्हें आरती का शव घर के आंगन में खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके साथ ही उन्हें बंदूक भी मौकेे पर पड़ी मिली। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव सहित हत्या में प्रयुक्त बंदूक को अपने कब्जे में लेकर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। अचानक घटी इस घटना से लोग सकते में है।