होटल रेस्टोरेंट का काम हुआ मंदा, सब्जियों के गिरे दाम Bareilly News
लॉकडाउन के दौरान पहले होटल रेस्टोरेंट बंद रहे। हाल में केवल पैकिंग और होम डिलीवरी की छूट मिली लॉकडाउन का असर सीधे सब्जियों के नाम पर पड़ा है।
बरेली जेएनएन। कोरोना वायरस ने दुनिया में उथल-पुथल मचा रखी है। किसानों पर भी इसका व्यापक असर हो रहा है। लॉकडाउन के दौरान पहले होटल रेस्टोरेंट बंद रहे। हाल में केवल पैकिंग और होम डिलीवरी की छूट मिली लॉकडाउन का असर सीधे सब्जियों के नाम पर पड़ा है। बींस मशरूम शिमला मिर्च जैसी सदाबहार सब्जियों के दाम करीब आधे रह गए। किसानों की लागत निकलनाा भी मुश्किल हो गई। शायद इसीलिए बीते दिनों एक किसान सब्जियां मंडी में बेचने की जगह फतेहगंज पूर्वी में सड़क किनारे फेंक कर चला गया था।
जनपद में छोटे-बड़े मिलाकर कुल 500 से अधिक होटल, रेस्टोरेंट व छोटे-बड़े ढाबे पंजीकृत है। धर्मराज मिश्रा, अभिहित अधिकारी
डेलापीर मंडी से बरेली के अलावा अन्य पड़ोसी जनपदों में भी सब्जी फलों की सप्लाई होती है। अधिक आवक व कम खपत के कारण सब्जियां सस्ती बिक रही हैं। शुजाउर रहमान, अध्यक्ष, डेलापीर सब्जी मंडी एसोसिएशन
होटल रेस्टोरेंट समेत ढाबों को शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। हमारे व्यापार से सीधा किसानों का जुड़ाव होता है। जिससे उन्हें वाजिब दाम मिल सकेंगे। डॉ अनुराग सक्सैना अध्यक्ष होटेलियर वेलफेयर एसोसिएशन
व्यापारियों के नहीं आने से सब्जियों की बाहर सप्लाई नहीं हो पा रही है। होटलों व ढाबों आदि की भी सप्लाई बंद चल रही है। इसके चलते सब्जियों के रेट काफी डाउन है। सलीम खां, आढती