Move to Jagran APP

Horoscope 2021: आज दोपहर बाद चमकेगा लोहा, दवा कारोबारियों का सितारा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

Horoscope 2021 बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि में मध्यान्ह 1209 तक गतिशील रहेगा। उपरांत मकर राशि में आ जाएगा। मध्यान्ह काल के बाद बरेली के लिए नवम चंद्रमा होगा। जो भाग्य स्थान पर है ऐसे में बरेली मे विकास की गति देखने को मिलेगी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Wed, 13 Jan 2021 07:59 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jan 2021 07:59 AM (IST)
Horoscope 2021: आज दोपहर बाद चमकेगा लोहा, दवा कारोबारियों का सितारा, जानिए क्या कहते हैं सितारे
Horoscope 2021: आज दोपहर बाद चमकेगा लोहा, दवा कारोबारियों का सितारा, जानिए क्या कहते हैं सितारे

बरेली, जेएनएन। Horoscope 2021: बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा धनु राशि में मध्यान्ह 12:09 तक गतिशील रहेगा। उपरांत मकर राशि में आ जाएगा। मध्यान्ह काल के बाद बरेली के लिए नवम चंद्रमा होगा। जो भाग्य स्थान पर है ऐसे में बरेली मे विकास की गति देखने को मिलेगी। ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा बताते है कि ऐसे में कुछ नई कार्य योजनाओं पर विचार या मीटिंग संभव है। दोपहर के बाद केमिकल ,लोहा, खुदरा, मेडिसन का कार्य करने वाले व्यापारी मौज में होंगे। साथ ही मेष, कर्क, कन्या, तुला यह चार राशि भी उन्नति कारक रहेंगी।

loksabha election banner

आज के दिन कपड़ा खरीदना, वाहन खरीदना, मेडिकल का सामान खरीदना, लोहा खरीदना, लाभदायक रहेगा। आज अमावस्या है यह तिथि पितरों को समर्पित है। इस दिन मांस-मदिरा, तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए। अमावस्या पर तुलसी के नीचे दीपदान अवश्य ही करना चाहिए। इससे कलह और दरिद्रता दूर होती है। आज के दिन पितरों की पूजा, उनके प्रति समर्पण, तर्पण, दान, और ब्राह्मण भोजन कराने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है, और परिवारिक शांति प्राप्त होती है, साथ ही व्यापार में उन्नति की गति तीव्रता से प्राप्त होती है।

आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2077

शाके - 1942

मास - पौष मास, कृष्ण पक्ष

दिन - बुधवार

तिथि - अमावस्या प्रात 10:29 तक उपरांत प्रतिपदा तिथि

नक्षत्र - उत्तराषाढ़ा नक्षत्र

योग - हर्षण योग

करण - नाग करण प्रातः 10:29 तक उपरांत बव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:07 से 9:44 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 11:03 से मध्यान्ह 12:21 तक

चर लाभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:58 से शाम 5:35 तक

शुभ अमृत चर का चौघड़िया रात्रि 7:27 से रात्रि 12:21 तक

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष- बिना विचार किए आपको किसी को भी अपना पैसा नहीं देना चाहिए, नहीं तो आपको आने वाले वक्त में परेशानी हो सकती है। आज औरों की राय सुनना और उन पर अमल करना महत्वपूर्ण होगा। भावनात्मक उथल पुथल आपको परेशान कर सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। किसी जीत का जश्न आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। आस पड़ोस की किसी की सुनी सुनाई बात को लेकर आपका जीवन साथी तिल का ताड़ बना सकता है। रुमाल में इत्र लगाकर जेब में रखें, पारिवारिक और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

वृषभ - आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको कारोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आज भली-भांति सोच विचार कर ही बोले ।काम की अधिकता के बावजूद भी आज कार्य क्षेत्र में आपमे उर्जा देखी जा सकती है। आज आप दिए गए काम को तय वक्त से पहले ही पूरा कर सकते हैं। आज बढ़िया खाना, रोमानी पल और जीवन साथी का साथ बेहद ही खास रहने वाला है। खाते पीते वक्त सावधान रहें, लापरवाही बीमारी की वजह बन सकती है। भगवान सूर्य को जल चढ़ाने से मस्तक पर तिलक लगाने से ऊर्जा का संचार और अधिक होगा।

मिथुन - धन से जुड़ा कोई मसला आज हल हो सकता है, और आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। एक लंबा दौर जो काफी समय से आप दबोचे हुए थे खत्म हो चुका है। विवाह के इच्छुक नव युवकों की रिश्ता तय होने की संभावना है। बेहतर कामकाज के चलते आपको तारीफ मिल सकती है। अपने विचारों को सकारात्मक रखने की जरूरत है। आपका जीवन साथी आपको खुश करने के लिए आज काफी कोशिशें करता नजर आएगा। दूध ,दही, घी, कपूर, सफेद फूल का दान करने से स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

कर्क - खर्चों में इजाफा होगा, लेकिन साथ ही आमदनी में बढ़ोतरी इसको संतुलित कर देगी। आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, क्योंकि आपका जीवन साथी आपको खुशी देने का हर प्रयास करेगा। नयी साझेदारी आज के दिन फलदाई साबित होगी, लेकिन परिवार के किसी भी सदस्य की तबीयत खराब हो सकती है,जो कि आपको तनावग्रस्त और झल्लाहट की वजह बन सकती है, लेकिन आपको काफी समय से चल रही विमारी से छुटकारा मिल जाएगा। किसी विकलांग व्यक्ति की मदद करने से लाइफ बेहतर होगी।

सिंह - आज के दिन आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन दोस्तों की मदद से वित्तीय कठिनाइयां हल हो जाएगी। आज आपको कुछ मानसिक शांति का भी एहसास होगा। दिन की शुरुआत आप योग, ध्यान से कर सकते हैं, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा, और इससे सारे दिन आप में ऊर्जा बनी रहेगी। सूर्य की उपासना, पूजा- पाठ आपको सकारात्मक फल देगी।

कन्या - आज मुमकिन है कि आपको धन से जुड़ी समस्या हो, लेकिन अपनी सूझबूझ से आप हानि को भी मुनाफे में बदल सकते हैं। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक्त है। आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी, इसके चलते अचानक लाभ मिलने की संभावना भी है। जरूरत से ज्यादा खाने से बचें, और सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। लंबे अरसे के बाद जीवन साथी के साथ काफी वक्त गुजारने का मौका मिल सकता है।

तुला - आज खर्चों को ज्यादा बढ़ाने से बचें। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आपकी एक अच्छे दोस्त से मुलाकात होगी। जिससे आपका मिलन फायदेमंद साबित होगा। काम में लगन और उत्साह दिखाएं। अपने जीवन में किसी रोचक चीज के होने का इंतजार कर रहे हैं तो, निश्चय ही आपको उसके संकेत दिखाई देने लगेंगे। आपका जीवन साथी आज आपके ऊपर खास ध्यान रखेंगा, लेकिन आपको ध्यान योग की आवश्यकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें, कौवे को रोटी खिलाने से आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी।

वृश्चिक - अपने पिता से कोई सलाह आज कार्य क्षेत्र के लिए ले सकते हैं। और यह सलाह आपको धन लाभ करा सकती है। निवेश करने का सवाल आपके सामने हो तो, स्वतंत्र बने, और अपने फैसले ले । किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। किसी भी हालात से उबरने उबरने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति आप के पास आज पर्याप्त होगी। आपकी सकारात्मक सोच पुरस्कृत होगी। जीवनसाथी के प्रति स्नेह की आपकी आशा आज पूरी हो सकते हैं।

धनु - आज आपको भूमि, रियल स्टेट या सांस्कृतिक परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। जो लोग आपके करीब हैं वह आपका गलत फायदा उठा सकते हैं। आप आज प्रेम पूर्ण मनोभाव में होंगे। अपने दफ्तर से जल्दी निकलने की कोशिश करें, और बे काम करें, जिन्हें आप वाकई पसंद करते हैं। आपका जीवन साथी वाकई आपके लिए फरिश्ता है तो, यह बात आपको खुद ब खुद दिख जाएगी। मसूर की दाल दान करने से पारिवारिक जीवन में खुशहाली और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

मकर - जिन लोगों ने अतीत में अपना धन निवेश किया था, आज उस धन से लाभ होने की संभावना बन रही है। आपका ऊर्जा स्तर अच्छा रहेगा। अनपेक्षित रोमांटिक आकर्षण की संभावना है। अचानक आज आप काम से छुट्टी लेने का प्लान बना सकते हैं। आपका जीवन साथी आज आपके लिए बहुत कुछ खास करने वाला है। मन में आज पवित्रता रखने की जरूरत है। गाय को हरा चारा खिलाना, लाभकारी साबित होगा।

कुम्भ - आप घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे, लेकिन अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठो का दबाव और घर में अनबन के चलते आपको तनाव का सामना करना पड़ सकता है, जो आपकी एकाग्रता को भंग करेगा। व्यापारियों के लिए यह दिन अच्छा है। व्यवसाय में अचानक की गई कोई यात्रा सकारात्मक परिणाम देगी। शादीशुदा जिंदगी के नजरिए से चीजें काफी अच्छी रहेगी। मछलियों को चारा खिलाने से धन वृद्धि होगी।

मीन - आपको अपनी संतान की वजह से आर्थिक लाभ होने की संभावना नजर आ रही है। इससे आपको खुशी होगी। प्यार मेल-जोल और आपसी जुड़ाव में इजाफा होगा। आज के दिन रोमांस के नजरिए से कोई खास आशा नहीं की जा सकती। काम का बोझ आज कुछ तनाव और खीज की वजह बन सकता है। अपने जीवन साथी की वजह से आप कुछ आहत महसूस कर सकते हैं। किसी भी साधु को दान करने से लाभ होगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.