Horoscope 2021: भूमि, भवन, वाहन, प्रापर्टी के निवेश में आज होगा फायदा, जानिए क्या कहते है सितारे
भूमि भवन वाहन प्रॉपर्टी के निवेश में इजाफा होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे ग्रहों की चाल में कोर्ट कचहरी में भूमि से जुड़े कई मामले सुलझने की उम्मीद होती है। उन्होंने बताया कि चौथा चंद्रमा बुजुर्ग महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है।
बरेली, जेएनएन। बरेली की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सूर्य की सिंह राशि में गतिशील है। सिंह राशि चंद्रमा की मित्र राशि है, ऐसे में लघु उद्योग के व्यापारियों को अच्छा खासा मुनाफा होने की उम्मीद है। भूमि, भवन, वाहन, प्रॉपर्टी के निवेश में इजाफा होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि ऐसे ग्रहों की चाल में कोर्ट कचहरी में भूमि से जुड़े कई मामले सुुलझने की उम्मीद होती है। उन्होंने बताया कि चौथा चंद्रमा बुजुर्ग महिलाओं के लिए हानिकारक माना जाता है। ऐसे में बुजुर्ग या रोगी महिलाओं को सावधान रहने की जरूरत है। बारिश होने की संभावना बरकरार रहेगी। पश्चिम में दिशाशूल है। अनावश्यक पश्चिम दिशा में यात्रा न करें, यदि यात्रा करना पड़े तो भगवान शिव को दूध अर्पित करें और मस्तक पर सफेद चंदन लगाएं।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - पौष मास कृष्ण पक्ष
दिन - सोमवार
तिथि - पंचमी तिथि प्रातः 7:13 बजे तक उपरांत षष्ठी तिथि
नक्षत्र - पूर्वाफाल्गुनी
योग - आयुष्मान योग प्रातः 7:59 बजे तक उपरांत सौभाग्य योग
करण - तैतुल करण प्रातः 7:13 बजे तक उपरांत गर करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
अमृत का चौघड़िया रात 7:07 बजे से 08:24 बजे तक
शुभ का चौघड़िया प्रातः 9:42 बजे से 10:59 बजे तक
चर लाभ अमृत चर का चौघड़िया मध्यान्ह 1:35 बजे से शाम 7:11 बजे तक
आज का राशिफल
मेष- विदेशों में पड़ी आपकी जमीन आज अच्छे दामों में बिक सकती है, जिससे आपको मुनाफा होगा। कोई आप को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। कई मजबूत ताकतें आज आप के खिलाफ काम कर सकती हैं। आपको ऐसे कदम उठाने से बचना चाहिए, जिसके चलते उनका और आपका आमना सामना हो। कारोबारियों को आज कारोबार के सिलसिले में अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। यह आपको मानसिक तनाव दे सकती है। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। भगवती को अनार चढ़ाएं लाभ होगा।
वृषभ - आप दफ्तर के माहौल में बेहतरीन और कामकाज के स्तर में सुधार को महसूस कर सकते हैं। कोई आध्यात्मिक गुरु या बड़ा आपकी सहायता कर सकता है। आज आपकी सेहत पूरी तरह अच्छी रहेगी। अनचाहा कोई मेहमान आज आपके घर आ सकता है, जिसकी वजह से खर्चा बढ़ेगा। किसी पड़ोसी दोस्त या रिश्तेदार की वजह से वैवाहिक जीवन में अनबन मुमकिन है। सफेद चंदन मस्तक पर लगाएं, और शिव जी को दूध अर्पित करें, लाभ होगा।
मिथुन - आज आपको पैसा कहीं भी इन्वेस्ट नहीं करना चाहिए। अपने परिवार की भलाई के लिए मेहनत करें। प्रतिस्पर्धा के चलते कामकाज की अधिकता थकावट भरी हो सकती है। जिन रिश्तो को आप अहमियत देते हैं, उन्हें समय देना भी आपको सीखना होगा। नहीं तो रिश्ते टूट सकते हैं। संभावना है कि आपके और आपके जीवनसाथी के बीच तनाव और बढ़ सकता है। आज किसी खास इंसान से परिचय होगा, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। भगवान सूर्य को रोली लाल पुष्प डालकर अर्घ्य दें, लाभ होगा।
कर्क - दीर्घावधि मुनाफे के नजरिए से स्टॉक और म्यूचुअल फंड में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। माता पिता के साथ अपनी खुशियों को साझा करें। दूसरे देशों में व्यवसायिक संपर्क बनाने का बेहतरीन समय है। आज आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहने की पूरी उम्मीद है। अपने अच्छे स्वास्थ्य के चलते हैं आज आप अपने दोस्तों के साथ खेलने का प्लान भी बना सकते हैं। कोई पुराना दोस्त आपके और आपके जीवन साथी की साझा यादों को तरोताजा कर सकता है। पीली वस्तुओं का सेवन, लाभदायक रहेगा।
सिंह - जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें आज अपने बच्चों की पढ़ाई पर अच्छा खासा धन खर्च करना पड़ सकता है। बढ़िया दिन है यात्रा और भ्रमण न सिर्फ आनंद दायक सिद्ध होंगे, बल्कि काफी शिक्षाप्रद भी रहेंगे। तनाव से बचने के लिए अपना कीमती वक्त बच्चों के साथ गुजारे। लंबे समय के बाद आप अपने जीवन साथी के साथ नजदीकी महसूस कर पाएंगे। गंगा जल को घर में छिड़कना, लाभकारी होगा।
कन्या - आज बिना किसी की मदद के ही आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे। आपके आकर्षण और व्यक्तित्व के जरिए आपको कुछ नए दोस्त मिलेंगे। विवाह के इच्छुक जातकों के लिए शुभ समाचार मिल सकते हैं। दूसरों की राय को गौर से सुनो, अगर आज आप वाकई फायदा चाहते हैं। वैवाहिक जीवन को अधिक सुखमय बनाने के लिए आप के प्रयास उम्मीद से ज्यादा रंग लाएंगे। खीर बनाकर लक्ष्मी माता का भोग लगाएं, लाभ होगा।
तुला - आज कोई लेनदार आपके दरवाजे पर आ सकता है, और आपसे पैसे उधार मान सकता है, उन्हें पैसे लौटा कर आप आर्थिक तंगी में आ सकते हैं, इसलिए उधार लेने से बचें। आने वाले समय में दफ्तर में आपका आज का काम कई तरीके से असर दिखाएगा। आज जितना हो सके, लोगों से दूर रहें। रोजमर्रा की जरूरतें पूरी ना होने से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है। खाना साफ-सफाई या कोई और घरेलू चीज इसका कारण हो सकती है। पीला रुमाल जेब में रखें, लाभ होगा।
वृश्चिक - लघु व्यवसाय करने वाले इस राशि के जातकों को आज घाटा हो सकता है, हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। अगर आपकी मेहनत सही दिशा में है, तो आपको अच्छे फल अवश्य मिलेंगे। रोजमर्रा की गतिविधियों में गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज आप सामाजिक कार्यों पर ज्यादा ध्यान देंगे और जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। गाय को हरा चारा खिलाना, लाभकारी होगा।
धनु - लंबे अर्से को मद्दे नजर रखते हुए निवेश करें। आज गुस्से को काबू में रखना है, वरना नुकसान की तरफ आपका गुस्सा आपको धकेल सकता है। काम को मनोरंजन के साथ ना मिलाएं, लोगों के साथ बात करने में आज आप अपना बहुमूल्य समय बर्बाद कर सकते हैं। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। आपकी शाम कई जज्बातों से घिरी रहेगी और तनाव भी दे सकती है, लेकिन चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। लंबे समय से कामकाज का दबाव आपके वैवाहिक जीवन के लिए कठिनाई खड़ा कर सकता है, लेकिन आज सारी शिकायतें दूर हो जाएंगी। माथे पर केसर का तिलक लगाकर निकले, लाभ होगा।
मकर - आज आपकी कोई चल संपत्ति चोरी हो सकती है, इसलिए जितना हो सके, उसका ध्यान रखें। आपका जीवन साथी आपकी सहायता करेगा, और मददगार साबित होगा। पेशेवर तौर पर आज का दिन सकारात्मक रहेगा। इसका भरपूर उपयोग करें। टीवी, मोबाइल का प्रयोग आवश्यकता से अधिक करेंगे, तो नुकसान हो सकता है। आज गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की जरूरत है। यह दिन आपके वैवाहिक जीवन की सबसे विशेष दिनों में से एक है। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं लाभ होगा।
कुम्भ - जिन लोगों ने जमीन खरीदी थी, और अब उसे बेचना चाहते हैं, उन्हें आज कोई अच्छा खरीदार मिल सकता है, और जमीन बेचकर उन्हें अच्छा धन लाभ होगा। रिश्तेदारों से अचानक तोहफा मिल सकता है, लेकिन पूरी संभावना है कि, इसके बदले में आप से कुछ चाहते हो। आपकी शोहरत बढ़ेगी, और लोग आपकी तरफ आकर्षित रहेंगे। आज आराम के लिए बहुत कम समय होगा। आज कुछ नया और सृजनात्मक करने के लिए अच्छा दिन है। किसी पेचीदा हालात से निकलने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बात करने का भरपूर समय मिलेगा। पीले पुष्प भगवान विष्णु को अर्पण करें, ऊर्जा का स्तर और अच्छा होगा
मीन - आज आपको पैसे की जरूरत पड़ सकती है। आज धन का अभाव रहेगा। दिन के उत्तरार्ध में अचानक कोई अच्छी खबर पूरे परिवार को खुशी देगी। कोई पौधा लगाएं। नई साझेदारी आज के दिन फलदाई रहेगी। ऑफिस से जल्दी घर जाने का प्लान आज आप ऑफिस पहुंच कर ही कर सकते हैं। सेहत ठीक रहेगी, लेकिन यात्रा थकाऊ और तनाव पूर्ण साबित होगी। वैवाहिक जीवन में आप कुछ निजता की जरूरत महसूस करेंगे। गुरु की पूजा, ईष्ट देव की आराधना आप को लाभान्वित करेंगी।