स्वास्थ्य बीमा के लिए होगा नए पात्रों का चयन
जागरण संवाददाता, बरेली : आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए जिले में नए पात्रों का चयन
जागरण संवाददाता, बरेली : आयुष्मान भारत के तहत स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए जिले में नए पात्रों का चयन किया जाएगा। इसके लिए शासन ने नए दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। पात्रता की नई सूची के हिसाब से चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के पास नाम दर्ज करवा सकेंगे।
केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को स्वास्थ्य बीमा देने के लिए शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना में बीते दिनों पात्रों का सत्यापन किया गया था। इसमें पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा होना है। सरकार ने वर्ष 2011 के आंकड़ों के अनुसार जिले में जिले में स्वास्थ्य बीमा के लिए पात्रों की सूची बनाई थी। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कैंप लगाकर करीब सवा दो लाख पात्रों का सत्यापन किया था। उनके परिवार के सदस्यों की संख्या ली थी। इसमें शहरी क्षेत्र में करीब एक लाख पात्र शामिल हैं। इसका डाटा सरकार की साइट पर अपलोड किया जा रहा है। इसी बीच सरकार ने पात्रता की शर्तो में कुछ चीजें जोड़ी हैं। उसी हिसाब से नए पात्रों को जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
अब ये भी होंगे पात्र
कचरा उठाने वाला, भिखारी, घरेलू कार्य करने वाले, स्ट्रीट वेंडर, मोची, फेरीवाला, सड़कों पर कार्य करने वाला, भवन व सन्निर्माण श्रमिक, प्लंबर, राजगीर, श्रमिक, पेटर, वेल्डर, सुरक्षाकर्मी, कुली, बोझा ढोने वाले, स्वच्छक, सफाई कर्मी, माली, शिल्पकार, हथकरधा श्रमिक, दर्जी वर्जन
स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए नए पात्रों का चयन किया जा रहा है। पात्रता की शर्तो को पूरा करने वाले नगर निगम आकर अपना नाम शामिल करवा सकते हैं।
डॉ. अशोक कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी