विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हैदरी दल का एक और सदस्य गिरफ्तार, मदरसे में कि‍शोर से करता था कुकर्म; फोन से म‍िले 40 अश्लील वीड‍ियो

Published: Tue, 24 Jun 2025 08:05 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jun 2025 08:07 PM (IST)

पुलिस ने हैदरी दल के एक और सदस्य नवी हसन को गिरफ्तार कर लिया। वह मदरसे के भीतर तालीम लेने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, बरेली। पुलिस ने हैदरी दल के एक और सदस्य नवी हसन को गिरफ्तार कर लिया। वह मदरसे के भीतर तालीम लेने के दौरान किशोर के साथ कुकर्म करता था। उसके फोन से कुकर्म करने के करीब 40 वीडियो पुलिस को मिले हैं। इसके अलावा वह हैदरी दल 25 के नाम से इंस्टाग्राम आईडी का संचालन भी करता था, जिसका वह स्वयं एडमिन है। पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है।

ईद के दिन से चर्चा में आए हैदरी दल को लेकर पुलिस की टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। पिछले दिनों हैदरी दल 25 के अकाउंट से कई भड़काऊ पोस्ट किए गए थे। उस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, लेकिन इसके बाद भी वीडियो का प्रसारण नहीं रुका। पुलिस और सर्विलांस की टीमों को जानकारी हुई कि हैदरी दल 25 के नाम की आईडी का संचालन फरीदपुर के पिपरथरा गांव निवासी नवी हसन कर रहा है।

पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो उसे बीसलपुर रोड पर धर्मकांटे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित नवी हसन ने बताया कि वह शाहजहांपुर के गुलशने मुस्तफा मदरसे में तामील हासिल कर रहा है। वह ही हैदरी दल 25 के नाम की आईडी का संचालन करता है। पुलिस ने जब उसके फोन को खंगाला तो फोन से एक किशोर के साथ कुकर्म के 40 वीडियो भी मिले जो मदरसे के भीतर के थे। पूछताछ में उसने बताया कि वीडियो में दिखने वाला किशोर भी उसके साथ उसी मदरसे में तालीम हासिल कर रहा है और उसके साथ वह मदरसे के भीतर व घर बुलाकर कुकर्म करता है।

पुलिस ने जब नवी हसन का फोन और खंगाला तो उसके फोन से अन्य कई अश्लील वीडियो मिले जो इंटरनेट मीडिया या वाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से डाउनलोड किए गए थे। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

दूसरे युवक के फोन नंबर से बनाई थी आईडी

पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि नवी हसन ने जिस हैदरी दल 25 आईडी को बनाया था, वह उसके नंबर से नहीं बनी थी। बल्कि किसी जीशान के नाम के युवक के फोन से बनी थी। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि जीशान भी गुलशने मुस्तफा मदरसे में उसके साथ तामील हासिल कर रहा था। उसने हैदरी दल आईडी बनाने के लिए उसका फोन लिया और उसका नंबर डालने के बाद उसके फोन से ओटीपी चुराया और अपने फोन में आईडी बना ली। जीशान को इस बारे में जानकारी तक नहीं थी कि उसके फोन नंबर से हैदरी दल नाम की आइडी का संचालन किया जा रहा है। उस आइडी से वह तमाम तरह के भड़काऊ पोस्ट प्रसारित करता था।

13 वर्ष का है किशोर, शिकायत करने पर दी थी जान से मारने की धमकी

पुलिस ने वीडियो देखे तो दंग रह गई आरोपित से सख्ती से पूछताछ में उसने बताया कि किशोर को उसने झांसे में लेकर कुकर्म करना शुरू किया। साथ ही धमकी दी कि, यदि उसने इस बारे में किसी से शिकायत की तो उसे जान से मार देगा और जो भी वीडियो उसने अपने फोन में रिकार्ड किए हैं वह उन्हें इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित उसे बदनाम कर देगा। जिसकी वजह से बच्चा डरा हुआ था। इसका फायदा उठाकर वह कभी भी उसे अपने घर बुला लेता और कभी भी उसके साथ मदरसे के भीतर कुकर्म करता था।

आरोपित के हैं तीन भाई व चार बहने, पांचवी तक की है पढ़ाई

आरोपित के पिता गांव में ही मेहनत मजदूरी का काम करते हैं। मां गृहणी हैं, आरोपित के तीन भाई और चार बहने हैं। तीनों भाई भी मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव में रहकर ही आरोपित नवी हसन ने पांचवी तक पढ़ाई की और उसके बाद पढ़ाई नहीं की। मदरसे में रहकर तामील सीख रहा था। अब पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।

एसपी साउथ अंशि‍का वर्मा ने बताया क‍ि हैदरी दल के एक और सदस्य को फरीदपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके फोन से भी हैदरी दल 25 नाम की आईडी का संचालन होता मिला है। आरोपित मदरसे में किशोर के साथ कुकर्म करता था। आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत हैं उसे जेल भेज दिया गया है।