बरेली में घर बनाने का सपना होगा पूरा: 2 साल बाद ग्रेटर बरेली सेक्टर-5 को मिला RERA रजिस्ट्रेशन, जल्द शुरू होगी प्लॉटिंग
बरेली की ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर-5 को दो साल बाद रेरा पंजीकरण मिल गया है। इससे अब आमजन ...और पढ़ें

अधिकारियों के साथ मौके पर निरीक्षण करतीं बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय
HighLights
बीडीए का दावा- जल आमजन के लिए भूखंड आवंटन प्रक्रिया होगी शुरू
जागरण संवाददाता, बरेली। ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के सेक्टर पांच में अब आमजन को जल्द भूखंड मिल सकेगा। दो साल से अटके सेक्टर-पांच का बुधवार को रेरा पंजीकरण हो गया। पंजीकरण जारी होने के साथ ही अब सेक्टर के विकास कार्यों और आवासीय भूखंडों के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की बात कही जा रही है।
बीडीए उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय के अनुसार, ग्रेटर बरेली आवासीय योजना के अन्य सेक्टर का रेरा पंजीकरण 31 दिसंबर-2024 को जारी हुआ था। इसके बाद सेक्टर-पांच में तकनीकी और वित्तीय स्तर के कई मामले लंबित होने से परियोजना की गति प्रभावित हो रही थी।
लंबे समय से अटकी प्रक्रिया के चलते नए सेक्टर में भूखंडों के पंजीकरण भी नहीं हो पा रहे थे। बताया की कार्यभार संभालने के साथ ही सेक्टर-पांच के प्रकरण को प्राथमिकता पर लिया गया।
-1790173162149.webp)
लंबित बिंदुओं की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। रेरा की आवश्यकताओं के अनुरूप दस्तावेज तैयार कराने से लेकर विभिन्न स्तरों पर समन्वय और फालोअप तक की निगरानी की गई।
इसके बाद लंबे समय से अटका पंजीकरण जारी हो सका। अब भूखंडों का पंजीकरण खोला जाएगा। इससे शहरवासियों को नियोजित आवासीय क्षेत्र में अपना घर बनाने के लिए नया विकल्प मिलेगा।
ग्रेटर बरेली योजना को शहर के भविष्य के विस्तार की बड़ी परियोजनाओं में शामिल किया जा रहा है। सेक्टर-पांच के आगे बढ़ने से योजना के विस्तार को गति मिलने के साथ शहर की बढ़ती आवासीय जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी।
ग्रेटर बरेली आवासीय योजना मुख्यमंत्री के शहरी विस्तारीकरण के विजन से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजना है। सेक्टर-पांच के रेरा पंजीकरण से जुड़े जो भी प्रशासनिक, तकनीकी और वित्तीय विषय लंबित थे, उन्हें हमारी पूरी टीम ने प्राथमिकता के साथ लिया। पिछले ढाई माह में इस प्रकरण की लगातार समीक्षा की गई और रेरा की आवश्यकताओं के अनुरूप दस्तावेज एवं अन्य प्रक्रियाएं पूरी कराई गईं। अब प्रयास है कि सेक्टर-पांच से जुड़े विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाए और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कराकर जल्द ही नागरिकों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
सौम्या पांडेय, उपाध्यक्ष, बीडीए
यह भी पढ़ें- 'बैटरी हो गई थी 0...' टीवी शो 'अनुपमा' के मशहूर एक्टर अचानक पहुंचे बरेली, बोली दिल छू लेने वाली बात
