Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाथरूम में नहा रही थी लड़की, युवक छिपकर बनाता रहा VIDEO- रंगेहाथ पकड़ा गया तो बोला- इसलिए कर रहा था यह काम...

    Updated: Sun, 30 Jun 2024 07:13 PM (IST)

    Bareilly News in Hindi पूछताछ में उसने ब्लैकमेल करने के उद्देश्य से वीडियो बनाने की बात कही। विरोध पर गाली-गलौच शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। भाजपा से जुड़े होने के चलते युवक ने आंवला जिलाध्यक्ष को घटना की जानकारी दी। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले के बाद थाने में भीड़ लगी रही।

    Hero Image
    विरोध पर की गाली-गलौच और धमकाया, मुकदमा दर्ज

    जागरण संवाददाता, बरेली। युवती की नहाते वक्त पड़ाेसी ने अश्लील वीडियो बना ली। विरोध पर गाली-गलौच शुरू कर दी और धमकाने लगा। इस पर युवती ने शोर मचाया। घर के लोग एकत्र हो गए जिसके बाद आरोपित को मौके पर ही पकड़ लिया। भाजपा आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपित को कार्यकर्ताओं संग लेकर थाने गए और पूरा घटनाक्रम बताया। शिकायती पत्र पर बारादरी पुलिस ने आरोपित सुमित के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बहन की नजर पड़ी और आरोपी को दबोचा

    बारादरी निवासी युवक ने बताया कि वह किराये के मकान में रहते हैं। रविवार दोपहर पौने दो बजे के करीब बहन बाथरूम में नहा रही थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला आरोपित सुमित वीडियो बना रहा था। बहन की नजर पड़ गई, तो उसने शोर मचाया। मौके पर सभी लोग पहुंच गए और आरोपित को पकड़ लिया।

    बड़ी संख्या में भाजपाई पहुंच गए थाने

    बड़ी संख्या में भाजपाईयों के थाने पहुंचने की जानकारी से खलबली मच गई। अब पूरा घटनाक्रम सामने आया। बारादरी इंस्पेक्टर अमित पांडेय ने बताया कि प्रकरण में प्राथमिकी लिख ली गई है। आरोपित हिरासत में है। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

    यह भी पढ़ें : UP News : रात 12:30 बजे अस्पताल गई थी महिला, मौका पाकर युवकों ने कर दिया यह काम- अब पुलिस लेगी यह एक्शन