कबूतर पकड़ने के बहाने शातिर ने 46 हजार उड़ाए
जासं, बरेली : बिहारीपुर के एक युवक के घर कबूतर पकड़ने के बहाने एक शातिर किशोर पहुं
जासं, बरेली : बिहारीपुर के एक युवक के घर कबूतर पकड़ने के बहाने एक शातिर किशोर पहुंचा। सुबह नींद में सो रहे युवक ने दरवाजा खोल दिया तो आरोपी छत पर कबूतर पकड़ने गया। इस दौरान युवक फिर सो गया। नहाने गई पत्नी जब वापस लौटी और दरवाजा खुला देखा तो पति को जगाया। जिसके बाद पति ने पैंट की जेब चेक की तो उसमें रखे 46 हजार रुपये गायब थे। कोतवाली के बिहारीपुर काजियान निवासी अरविंद्र रस्तोगी ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करते हैं और पत्नी के साथ रहते हैं। अरविंद ने बताया कि किशोर की उम्र करीब सोलह वर्ष के करीब थी। वह जब सुबह साढ़े सात बजे सो रहा था। उसी दौरान किशोर आया और कहा कि उसका कबूतर उनकी छत पर बैठ है। उसे पकड़ना हैं तो उन्होंने दरवाजा खोल दिया। जिसके बाद किशोर छत पर गया तो वह सो गए थे। उसकी मुहल्ले में काफी तलाश की लेकिन वह मुहल्ले का नहीं था। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।