Move to Jagran APP

Former Minister Ram Govind News: शाहजहांपुर में पूर्वमंत्री राम गोविंंद के बिगड़े बोल, बाेले- चीरहरण पर फिर होगी महाभारत, अर्जुन बन अखिलेश करेंगे नेतृत्व

Former Minister Ram Govind News शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की 71वीं जयंती पर हुए समारोह में मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल व पूर्व मंत्री मंत्री राम गाेविंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा हजारों साल पहले द्रोपदी के चीर हरण पर महाभारत हुआ था।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 05:37 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 05:37 PM (IST)
Former Minister Ram Govind News: शाहजहांपुर में पूर्वमंत्री राम गोविंंद के बिगड़े बोल, बाेले- चीरहरण पर फिर होगी महाभारत, अर्जुन बन अखिलेश करेंगे नेतृत्व
शाहजहांपुर में पूर्वमंत्री राम गोविंंद के बिगड़े बोल, बाेले- चीरहरण पर फिर होगी महाभारत

बरेली, जेएनएन।Former Minister Ram Govind News: शाहजहांपुर में पूर्व मंत्री स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा की 71वीं जयंती पर हुए समारोह में मुख्य अतिथि नेता विरोधी दल व पूर्व मंत्री मंत्री राम गाेविंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उन्होंने कहा हजारों साल पहले द्रोपदी के चीर हरण पर महाभारत हुआ था। इस बार समाजवादी पार्टी की ब्लाक प्रमुख महिला प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक महिला के चीर हरण पर 2022 में महाभारत होगा। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश नेतृत्व अर्जुन के रूप में नेतृत्व करेंगे।

loksabha election banner

इंदिरा नगर कालोनी स्थित राममूर्ति वर्मा के आवास पर हुए समारोह में उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव के लिए तैयार है। कार्यकर्ताओं को राममूर्ति वर्मा की तरह जमीन से जुड़कर कार्य करने का संदेश दिया। राजेश वर्मा व अर्चना वर्मा से राममूर्ति सिंह वर्मा के पद चिन्हों पर चलकर समाज की सेवा की अपेक्षा की। इससे पहले दौरान मुख्य अतिथि अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने स्व. राममूर्ति सिंह वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया।

राजेश वर्मा ने पिता की ददरौल की जनता की जनसेवा का भरोसा दिया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, विधायक शरदवीर सिंह, एमएलसी अमित यादव रिंकू, पूर्व विधायक राजेश यादव, दल सिंह यादव, पूर्व एमएलसी संजय मिश्रा, प्रदीप पांडेय, रणंजय सिंह यादव, महान दल नेता शिव कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए। राजेश वर्मा व अर्चना वर्मा ने रामगोविंद चौधरी को पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल भेंट किया। इस दौरान रफ्फन खां, उपेंद्र पाल सिंह, प्रमोद कुमार, कल्लू मिश्रा, सर्वेश वर्मा, डा. नवनीत यादव आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.