Move to Jagran APP

भड़का आक्रोश : प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने दिया धरना Bareilly News

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 20 Jul 2019 10:44 AM (IST)Updated: Sat, 20 Jul 2019 10:44 AM (IST)
भड़का आक्रोश : प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने दिया धरना Bareilly News
भड़का आक्रोश : प्रियंका की गिरफ्तारी पर कांग्रेसियों ने दिया धरना Bareilly News

बरेली, जेएनएन : कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा को पुलिस ने सोनभद्र जाते समय गिरफ्तार किया। इससे नाराज कांग्रेसियों ने शहर में अलग-अलग स्थान पर प्रदर्शन किया। चौकी चौराहा पर जुलूस निकालने के प्रयास पर कांग्रेसियों की पुलिस अफसरों से झड़प भी हुई।

loksabha election banner

जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष रामदेव पाण्डेय के नेतृत्व में सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने उनकी गिरफ्तारी को अलोकतांत्रिक बताया। सौरभ राठी, प्रभात गिरि गोस्वामी, डॉ. जकीर खान, डॉ. चारू मेहरोत्र आदि रहे। महानगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने चौकी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर प्रदर्शन किया। महानगर अध्यक्ष चौधरी असलम मियां आदि ने जुलूस निकालने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर गीतेश कपिल ने रोकने का प्रयास किया तो बहस हुई।

जनता को बताएंगे भाजपा की जनविरोधी नीतियां

युवा कांग्रेसी जल्द वार्ड स्तर तक कुंडी बजाओ अभियान चलाएंगे। अभियान में वह भाजपा की जनविराेधी नीतियां बताएंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेमंत ओगले और पश्चिम उप्र युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर ने सर्किट हाउस के निकट हुई प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.