Move to Jagran APP

भारत सरकार को भेजा जाएगा पुल का प्रस्ताव

कुतुबखाना फ्लाईओवर भले ही अभी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा नही है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Oct 2018 09:04 AM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 09:04 AM (IST)
भारत सरकार को भेजा जाएगा पुल का प्रस्ताव
भारत सरकार को भेजा जाएगा पुल का प्रस्ताव

जागरण संवाददाता, बरेली: कुतुबखाना फ्लाईओवर भले ही अभी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है, लेकिन जल्द ही इसका प्रस्ताव भारत सरकार को मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। इससे यह स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सके। नगर आयुक्त राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह सही है कि कुतुबखाना फ्लाईओवर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का हिस्सा नहीं है। स्मार्ट सिटी का प्रोजेक्ट बनने के समय इसके बारे में कोई चर्चा भी नहीं हुई, लेकिन क्षेत्र में जाम की समस्या को देखते हुए यहां फ्लाईओवर की जरूरत महसूस की जा रही है। जल्द ही इसका प्रस्ताव बनाकर भारत सरकार को भेजा जाएगा। भारत सरकार यदि प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान करेगी, तो कुतुबखाना फ्लाईओवर निर्माण स्मार्ट सिटी का हिस्सा होगा। क्षेत्र में अंडरपास की संभावना को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि अंडरपास के निर्माण पर फ्लाईओवर के मुकाबले तीन गुना अधिक लागत आती है, इसलिए अंडरपास सिर्फ विकल्प नहीं होने की स्थिति में ही बनाए जाते हैं।

loksabha election banner

पहले भी भेजे जा चुके हैं पांच प्रस्ताव

कुतुबखाना फ्लाईओवर के प्रस्ताव से पहले भी पांच अन्य प्रोजेक्ट के प्रस्ताव भारत सरकार को स्वीकृति के लिए भेजे जा चुके हैं, जिन्हें स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में शामिल किया जाना है। इसमें इंडोर स्टेडियम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट आदि शामिल हैं। अब छठे प्रस्ताव के रूप में नगर निगम के अफसर कुतुबखाना फ्लाईओवर को भेजने का मन बना रहे हैं, जिससे स्मार्ट सिटी में यातायात व्यवस्था को अधिक सुचारू बनाया जा सके।

तथ्य

- मंजूरी पर ही बनेगा कुतुबखाना पुल का प्रस्ताव स्मार्ट सिटी का हिस्सा

- नगर निगम अफसरो ने जाम से निजात के लिए बनाया प्रस्ताव भेजने का मन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.