धान की रोपाई के लिए मुफीद हैं आसमान से झरती फुहारें Bareilly News
अगले दो से तीन दिन में अच्छी बारिश हो सकती है। अभी तक शुरुआत होने से हल्की और रुक रुककर बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। जल्द मानसून के रुख में तेजी आएगी।
बरेली, जेएनएन : मौसम शनिवार को काफी अच्छा रहा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। नमी होने से चल रही हवा में भी नमी रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन तक ऐसा ही मौसम रहेगा। झमाझम बारिश के साथ मानसून एक्सप्रेस के दौड़ने के आसार हैं। खेती के लिहाज से धान की फसल के लिए यह मौसम बहुत मुफीद है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एचएस कुशवाहा ने बताया कि अब मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और बढ़ने संकेत हैं। अगले दो से तीन दिन में अच्छी बारिश हो सकती है। अभी तक शुरुआत होने से हल्की और रुक रुककर बारिश या बूंदाबांदी हो रही है। जल्द मानसून के रुख में तेजी आएगी। बताया कि यह मौसम धान की फसल के लिए उपयुक्त है।
आसमान में बादल, जमीं पर जलभराव ।
मुंशी नगर में फिर गहराया बिजली संकट
शहर को 24 घंटे बिजली आपूर्ति के दावे अफसरों के हवा हो रहे हैं। उमस भरी गर्मी और बारिश में कई मुहल्ले और क्षेत्र ऐसे हैं, जहां पर कई कई घंटे बिजली जा रही है। पहले भी मुंशीनगर में इस प्रकार से परेशानी आ चुकी है। शनिवार को भी यहां तड़के बिजली गई। फिर सात घंटे बाद क्षेत्र में सप्लाई सामान्य हुई। मुंशी नगर के लोगों ने बताया कि इससे सुबह पानी की भी दिक्कत होने लगी। बिजली अफसरों को फोन लगाकर क्षेत्रवासियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद भी क्षेत्र में पूर्वान्ह 11 बजे से सप्लाई चालू हो सकी।
बिजली विभाग के अफसरों ने बताया कि शनिवार को क्षेत्र में एक फेज की दिक्कत थी। शिकायत मिलते ही इसको दुरूस्त कराया। इससे क्षेत्र में कुछ देर के लिए बिजली संकट रहा।शहर के अन्य हिस्सों जैसे कालीबाड़ी, नई बस्ती, बदायूं रोड, सुभाष नगर, सिविल लाइन, बिहारीपुर आदि क्षेत्रों में बीते दिनों में कटौती और टि¨पग की समस्या रही। उपकेंद्र पर फोन करने पर कर्मचारी लोकल फाल्ट की कमी बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं।