Move to Jagran APP

पांच करोड़ छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति का फायदा

अनुसूचित छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए राहत पैकेज की घोषणा की गई है। बरेली समेत पूरे प्रदेश के छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीपी भारती आज बरेली पहुंचे थे। उन्होंने सिविल लाइंस के भाजपा कार्यालय में यह जानकारी दी।

By Sant ShuklaEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 02:31 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 02:31 PM (IST)
पांच करोड़ छात्रों को मिलेगा छात्रवृत्ति का फायदा
उन्होंने सिविल लाइंस के भाजपा कार्यालय में यह जानकारी दी।

बरेली, जेएनएन। अनुसूचित छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति के लिए राहत पैकेज की घोषणा की गई है। बरेली समेत पूरे प्रदेश के छात्रों को इसका फायदा मिलेगा।बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डीपी भारती आज बरेली पहुंचे थे। उन्होंने सिविल लाइंस के भाजपा कार्यालय में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक में छात्रवृत्ति के लिए घोषणा की थी। देखने मे आया था कि 10 वीं पास करने के बाद एससी, एसटी के  छात्र पढ़ाई छोड़ रहे थे। इसकी वजह थी कि वह पढ़ाई का खर्च नहीं वहन कर पा रहे थे। इसलिए प्रदेश भर के छात्रों के लिए 60 हजार करोड़ का राहत पैकेज दिया है। इसका फायदा 5 करोड़ छात्रों को मिलना है। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, महानगर अध्यक्ष डॉ केएम अरोरा प्रेसवार्ता में मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.