आग लगने से पांच बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, पुलिस कर रही मामले की जांच
मामला मीरगंज के थाना शाही के गांव बंशीपुर का है। यहां के एक किसान की खड़ी गेहूँ की फसल में आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई। पीडित ने गांव के तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है जिनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।
बरेली, जेएनएन। मामला मीरगंज के थाना शाही के गांव बंशीपुर का है। यहां के एक किसान की खड़ी गेहूँ की फसल में आग लगने से फसल जलकर खाक हो गई। पीडित ने गांव के तीन लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है जिनके खिलाफ पुलिस में तहरीर दी गई है।शाही पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित भगवानदास ने बताया कि गांव के पास पांच बीघा गेहूँ की फसल पकी खड़ी थी, जिसमें गांव के तीन लोगों ने रंजिशन बृहस्पतिवार की सुबह आग लगा दी। जंगल में काम कर रहे लोगों ने जब फसल को जलते देखा तो उन्होंने किसान को जानकारी दी। इस पर आनन फानन में किसान और उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। किसान ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत से आग को बुझाया।उन्होंने बताया उसके खेत के आसपास गांव के तीन व्यक्ति घूम रहे थे। उन्ही ने रंजिश के तहत गेहूँ की खडी फसल मे आग लगाई है।थाने मे तहरीर दे दी है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई के लिए कह रही है।