Move to Jagran APP

Jagran Exclusive : पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन पर बनेगा देश का पहला शहीद स्मारक Bareilly News

देश-दुनिया के पर्यटक जब नैनीताल की वादियों में घूमेंगे तो उन्हें देश के वीर सपूतों की शौर्य गाथा भी जानने को मिलेगी।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Fri, 11 Oct 2019 09:35 AM (IST)Updated: Fri, 11 Oct 2019 09:35 AM (IST)
Jagran Exclusive : पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन पर बनेगा देश का पहला शहीद स्मारक Bareilly News
Jagran Exclusive : पूर्वोत्तर रेलवे के इस स्टेशन पर बनेगा देश का पहला शहीद स्मारक Bareilly News

दीपेंद्र प्रताप सिंह, बरेली : देश-दुनिया के पर्यटक जब नैनीताल की वादियों में घूमेंगे तो उन्हें देश के वीर सपूतों की शौर्य गाथा भी जानने को मिलेगी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर जल्द ही देश का पहला शहीद स्मारक बनेगा। जिसमें बरेली शहर के रजत खंडेलवाल उत्तराखंड की धरती पर जन्मे परमवीर चक्र विजेताओं और शहीद वीर सैनिकों की सुनहरी इबारत लिखेंगे। इसमें आधुनिक तकनीक, रंग और हरियाली का बेमिसाल मिश्रण होगा। इसके अलावा युद्ध मेें मिली विजय के बाद तिरंगा थामे चार जवानों की 14 फिट ऊंची और इतनी ही लंबी एक प्रतिमा भी लगेगी। काठगोदाम स्टेशन पर शहीद स्मारक बनाने के लिए कागजी औपचारिकता पूरी हो चुकी है। जल्द यहां काम भी शुरू हो जाएगा।

loksabha election banner

उत्तर भारत एरिया मुख्यालय करेगा मदद

काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर शहीद स्मारक का निर्माण नई दिल्ली की निर्वाना ग्रीन्स लैैंडस्केप आर्किटेक्ट्स कर रही है। यह कंपनी शहर के रजत खंडेलवाल इस कंपनी के निदेशक हैैं। चूंकि स्मारक के लिए परमवीर चक्र विजेता शहीदों के चयन, उनके चित्र और अन्य जानकारी के लिए बरेली स्थित उत्तर भारत एरिया मुख्यालय(यूबी एरिया) की मदद चाहिए होगी। इसके लिए यूबी एरिया के जनरल ऑफीसर कमांडिंग को केंद्रीय श्रम व रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने पत्र लिखा। यूबी एरिया जल्द इसकी सूची सौंप देगा।

बुद्धा पार्क भी बढ़ाएगा हरियाली

नैनीताल भले ही अपनी हरियाली और झीलों के लिए पहचान रखता हो। लेकिन हाल में रेलवे स्टेशनों के जारी स्वच्छता सर्वेक्षण में काठगोदाम स्टेशन को वो स्थान नहीं मिला। लेकिन जल्द ही हरियाली में भी यह स्टेशन नया मुकाम हासिल करेगा। रजत खंडेलवाल यहां पर बुद्धा पार्क बना रहे हैैं। जिसमें छह फुट ऊंची गौतम बुद्ध की प्रतिमा लगेगी। वहीं, पार्क में रंग-बिरंगे कई पेड़-पौधों की लैैंडस्केपिंग की जाएगी।

बना चुके कई वर्टिकल वाल गार्डन

रजत खंडेलवाल सियालदह रेलवे स्टेशन पर देश का सबसे बड़ा वर्टिकल वाल गार्डन बना चुके हैैं। वहीं, इसके अलावा भारतीय सेना का पहला वर्टिकल वाल गार्डन और मेडिकल कॉलेज में भी वाल गार्डन बनाया है। उत्तर भारत एरिया मुख्यालय में भी कई जगह वह हरियाली को सुंदरता के साथ लगा रहे हैैं।

काठगोदाम स्टेशन पर देश का पहला शहीद स्मारक बनना है। रेलवे की ओर से इसकी कागजी कार्रवाई पूरी हो चुकी है। सेना की ओर से शहीदों का चयन होने के बाद स्मारक बनकर तैयार हो जाएगा।

- दिनेश कुमार सिंह, डीआरएम, इज्जतनगर रेल मंडल  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.