Move to Jagran APP

First Flight from Bangalore : सिलिकान वैली से उड़कर बरेली आए यात्रियों ने कहा ‘शुक्रिया’, त्रिशूल एयरबेस पर दस मिनट पहले लैंड हुई फ्लाइट

First Flight from Bangalore स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बरेली को एक और सौगत मिली। बरेली एयरपोर्ट सिलिकान वैली यानी बेंगलुरु से भी जुड़ गया। बरेली के त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर लैंड हुई इंडिगो एयरलाइन की पहली फ्लाइट से आए 155 यात्रियों के चेहरे बता रहे थे।

By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 16 Aug 2021 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 16 Aug 2021 08:27 AM (IST)
First Flight from Bangalore : सिलिकान वैली से उड़कर बरेली आए यात्रियों ने कहा ‘शुक्रिया’, त्रिशूल एयरबेस पर दस मिनट पहले लैंड हुई फ्लाइट
First Flight from Bangalore : सिलिकान वैली से उड़कर बरेली आए यात्रियों ने कहा ‘शुक्रिया’

बरेली, जेएनएन। First Flight from Bangalore : स्वतंत्रता दिवस से ठीक पहले बरेली को एक और सौगत मिली। बरेली एयरपोर्ट हवाई मार्ग में सिलिकान वैली यानी बेंगलुरु से भी जुड़ गया। बरेली के त्रिशूल एयरबेस के रनवे पर लैंड हुई इंडिगो एयरलाइन की पहली फ्लाइट से आए 155 यात्रियों के चेहरे बता रहे थे। पहली उड़ान में शामिल होकर उन्होंने सफर को यादगार बना लिया है। बरेली एयरपोर्ट के टर्मिनल में पहुंचने के बाद उन्हें किसी सेलिब्रेटी जैसा लग रहा था। मुस्कुराते चेहरों के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलने वालों के पांव जमीन पर छू रहे थे, लेकिन खुशी आसमान।

loksabha election banner

दो दिन पहले मुंबई की पहली उड़ान आने पर इंडिगो एयरलाइन ने बरेली एयरपोर्ट पर भव्य आयोजन किया। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में बरेली एयरपोर्ट से मिलने वाली नई सुविधाओं की घोषणाएं भी हुई। बेंगलुरु की पहली उड़ान में भव्य आयोजन नहीं हुए। लेकिन यात्रियों ने पहली उड़ान में शामिल होकर खुद को भाग्यशाली महसूस किया। कोविड की दो लहरों में सफर नहीं करने वाले लोगों ने भी बरेली तक के सफर को आसान बना लिया। रक्षाबंधन से पहले शुरू हुई इस उड़ान के मायनें भी कुछ अलग ही महसूस हुआ।

दस मिनट लेट उड़ी, दस मिनट पहले पहुंची

सुबह 8.52 बजे बेंगलुरू से उड़कर एयरबस 155 यात्रियों को लेकर बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर करीब 11.19 बजे उतरी। फ्लाइट बेंगलुरु से 10 मिनट देरी से उड़ी। लेकिन 10 मिनट पहले बरेली के एयरपोर्ट पहुंची। इंडिगो एयरलाइन की टीम ने यात्रियों का स्वागत किया। दोपहर करीब 12.30 बजे बरेली से 121 यात्रियों को लेकर एयरबस ने बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी।

आइटी सिटी विकसित होने से पहले उड़ान मिली

बरेली में प्रस्तावित आइटी सिटी के विकसित होने से पहले आइटी सिटी बेंगलुरु से जुड़ने से बहुत फायदा होगा। बरेली के नौकरीपेशा युवा दिल्ली के बाद सबसे अधिक बेंगलुरु शहर से जुड़े हुए हैं। अब तक वाया दिल्ली उनका सफर होता आया। लेकिन अब सिर्फ 2.40 घंटे में वह सफर पूरा कर रहे हैं। आइटी क्षेत्र के साथ कारोबारियों को बड़ा फायदा पहुंचा है। करीब 2150 किमी के फासले वाले बेंगलुरु शहर की दूरी सड़क मार्ग से 35 घंटे में पूरी हो रही थी।

इन दिन फ्लाइट सुविधा : सोमवार, बुधवार और शुक्रवार

निर्धारित टाइमिंग 

बेंगलुरु से फ्लाइट नंबर 6521 सुबह 8.40 बजे उड़ान भरकर 11.30 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचेगी।

बरेली से फ्लाइट नंबर 6522 दोपहर 12.30 बजे उड़कर दोपहर बाद 3.20 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी।

बरेली के लोगाें को एक और बड़ी सुविधा मिल चुकी है। जल्द ही कुछ और एयर स्टेशन भी जुड़ेंगे। यात्रियों का अच्छा रेस्पांस देखकर एयरलाइन एलायंस ने दिल्ली के फेर भी बढ़ा दिए हैं। - राजीव कुलश्रेष्ठ, निदेशक, एयरपोर्ट अथारिटी बरेली

बरेली के कैप्टर आकाश के हाथाें में थी बेंगलुरु की पहली उड़ान

इंडिगो एयरलाइन की बेंगलुरु की पहली उडा़न की कमान बरेली के कैप्टन आकाश के हाथों में थी। आकाश एयरबस A320 विमान को बेंगलुरु से सुबह 8.40 बजे टेकऑफ़ करके 11.30 बजे बरेली लैंड किया। आकाश ने बताया कि वह बदायूं रोड पर रविंद्रनगर कालोनी में रहते है। उन्होंने बीबीएल पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की।

आकाश के बड़े भाई राघवेंद्र दुबई की एमिरेट्स एयरलाइन के पायलट हैं। आकाश के पिता चन्द्रभान सिंह रेलवे से रिटायर्ड हैं। दोनो बेटों की शिक्षा में उनका बड़ा योगदान है। आकाश ने सिर्फ कॅरियर ही नहीं बल्कि खेल जगत में भी ऊंचाइयों को छुआ है। आकाश शूटिंग के नेशनल प्लयेर भी हैं। यूथ ओलंपिक गेम्स के ट्रायल भी दे चुके हैं। अब आकाश फ्लाईंग को अपना कॅॅरियर एवं शूटिंग को अपना टारगेट मानते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.