Move to Jagran APP

CAA Protest in Bareilly : धक्का मुक्की और नोकझोक के बाद बरेली में पांच सौ अज्ञात पर मुकदमा, पीलीभीत में आठ गिरफ्तार Bareilly News

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडल भर में प्रदर्शन हुए। बरेली शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ मगर देहात में कुछ स्थानों पर पुलिस से नोक झोक व धक्का मुक्की हुई।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sat, 21 Dec 2019 08:49 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 01:30 PM (IST)
CAA Protest in Bareilly :  धक्का मुक्की और नोकझोक के बाद बरेली में पांच सौ अज्ञात पर मुकदमा, पीलीभीत में आठ गिरफ्तार Bareilly News
CAA Protest in Bareilly : धक्का मुक्की और नोकझोक के बाद बरेली में पांच सौ अज्ञात पर मुकदमा, पीलीभीत में आठ गिरफ्तार Bareilly News

जेएनएन, बरेली : नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को मंडल भर में प्रदर्शन हुए। बरेली शहर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन हुआ मगर, देहात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई। बहेड़ी में धारा 144 लगी होने के बावजूद भीड़ जुलूस निकालने लगी।

loksabha election banner

अफसरों के मना करने के बावजूद दो घंटे हंगामा किया। जिसके बाद पांच सौ अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया। नवाबगंज में प्रदर्शनकारियों को रोका तो चौकी इंचार्ज से धक्का-मुक्की की गई। जिस पर फोर्स ने उन्हें खदेड़ा।

शीशगढ़ में भी पुलिस व प्रदर्शनकारियों की नोकझोंक हुई। वहीं पीलीभीत में जबरन दुकानें बंद कराने पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। शाहजहांपुर व बदायूं में छुटपुट प्रदर्शन हुए। इस दौरान बरेली, शाहजहांपुर व पीलीभीत में इंटरनेट सेवा बंद रही।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.