Fight Against Covid 19 in Bareilly : बरेली में अब वीकेंड लॉकडाउन, शुक्रवार रात आठ बजे से सोमवार सुबह सात बजे तक रहेगी बंदी
Fight Against Covid 19 in Bareilly मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बरेली में भी अब सप्ताह मेंं दो दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है।लॉकडाउन शनिवार और रविवार को रहेगा।
बरेली, जेएनएन। Fight Against Covid 19 in Bareilly : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सप्ताह में दो दिन का लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। इसके तहत बरेली में भी अब सप्ताह मेंं दो दिन का लॉकडाउन शुरू हो गया है। लॉकडाउन शनिवार और रविवार को रहेगा। शासन के नए आदेश के तहत अब शुक्रवार रात आठ बजे से बंदी लागू हो जाएगी। हालांकि आवाश्यक सेवा में आने वाले प्रतिष्ठान खुले रहेंगे।
इनसे संबंधित लोग भी बाहर आ जा सकते हैं लेकिन पुलिस के पूछने पर उन्हें अपना आई कार्ड दिखाना होगा। बता दें, पहले शासन की ओर से नाइट कर्फ्यू लागू किया था। जो रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक था। बाद में इसे रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कर दिया गया था।इसके बाद भी कोरोना संक्रमण में को खास कमी नहीं आती देख शासन ने संडे लॉकडाउन की घोषणा की थी।बीते रविवार को पहला लॉकडाउन बीता है।
प्रदेश के हालात को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सरकार को राज्य के पांच जिलों में पूर्ण लॉकडाउन लगाने के आदेश दिए थे। जिसको सरकार ने इन्कार कर दिया था । लेकिन सोमवार को दिन में टीम 11 के साथ समीक्षा के बाद सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है । इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया है जो इसी शुक्रवार से लागू होगा।