Move to Jagran APP

कब्र से गायब हुआ 15 वर्षीय किशोरी का शव, मचा हड़कंप Pilibhit News

बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कब्र से किशोरी का शव गायब हो गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Dec 2019 03:41 PM (IST)Updated: Sun, 08 Dec 2019 06:53 PM (IST)
कब्र से गायब हुआ 15 वर्षीय किशोरी का शव, मचा हड़कंप Pilibhit News
कब्र से गायब हुआ 15 वर्षीय किशोरी का शव, मचा हड़कंप Pilibhit News

जेएनएन, पीलीभीत: बिलसंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कब्र से किशोरी का शव गायब हो गया। जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पुलिस काे दी गई। जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 

loksabha election banner

पीलिया से हुई मौत : बिलसंडा के खुटराया गांव में रहने वाले राकेश कुमार की 15 वर्षीय पुत्री अंजली पिछले कुछ माह से पीलिया से पीडि़त थी।जिसका उपचार गांव में ही एक झोलाछाप कर रहा था। सुधार नहीं होने पर बच्ची की हालत बिगडने से पांच दिसंबर की रात अंजली की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने छह दिसंबर को अंजली का शव गांव में ही स्थित तालाब के नजदीक कब्र में दफना दिया था।

हैरान रह गए ग्रामीण : रविवार की सुबह गांव के कुछ लोग तालाब के पास टहलने निकले तो उन्हें कब्र से अंजली का शव गायब मिला। यह देख वे हैरान रह गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना अंजली के पिता राकेश कुमार सहित अन्य परिजनों को दी। इधर शव के गायब होने की खबर मिलते ही घटना स्थल पर ग्रामीणों भीड़ जुटने लगी। शव गायब होने की खबर से परिजनों के बीच फिर से कोहराम मच गया।

प्रधानपति ने दी सूचना : राकेश ने ग्राम प्रधान पुष्पा देवी के पति महेश कुमार को घटना के बारे में जानकारी दी। जिसके बाद प्रधानपति ने पुलिस को सूचित किया । जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक हरीशंकर वर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व घटना स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।

बुलवाया डाग स्कवाएड : सुराग न मिलने पर प्रभारी निरीक्षक ने डॉग स्क्वायड टीम को भी मौके पर बुलवा लिया। इसके बाद पुलिस ने डाग स्कवाएड की मदद से सुराग लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस को कुछ खास पता नहीं लग सका।हालांकि मामले को अंधविश्वास से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।

कब्र से लड़की का शव गायब होने की सूचना मिली है। पड़ताल की जा रही है। अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।-हरीशंकर वर्मा, प्रभारी निरीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.