Move to Jagran APP

Coronavirus Lockdown in Bareilly day-8 : सब्जियों के थोक भाव में आई गिरावट, अब फुटकर की बारी

लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आवक पर पाबंदी नहीं होने का असर सब्जियों के भाव पर पड़ा है। सब्जियों के थोक भाव में गिरावट आने से सकारात्मक माहौल बना है।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 06:50 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:50 PM (IST)
Coronavirus Lockdown in Bareilly day-8 : सब्जियों के थोक भाव में आई गिरावट, अब फुटकर की बारी
Coronavirus Lockdown in Bareilly day-8 : सब्जियों के थोक भाव में आई गिरावट, अब फुटकर की बारी

बरेली, जेएनएन। लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं की आवक पर पाबंदी नहीं होने का असर सब्जियों के भाव पर पड़ा है। खेतों में किसानों के पहुंचने के बाद सब्जियां मंडी तक पहुंचने लगी हैं। इससे दाम टूटने से आम लोगों को फायदा होने के आसार बन गए हैं। पिछले दो दिनों में थोक मंडी में आलू, टमाटर, मटर समेत सभी सब्जियों के थोक भाव में गिरावट आने से सकारात्मक माहौल बना है। थोक व्यापारियों के मुताबिक अगले 24 घंटे में फुटकर बाजार में सब्जियों के भाव में गिरावट नजर आने लगेगी।

loksabha election banner

सब्जी के कारोबारियों के मुताबिक अचानक लॉकडाउन होने के बाद महाराष्ट्र, गुजरात, हल्द्वानी की सब्जियों की आवक थम हो गई थी। नतीजा यह हुआ कि अचानक सब्जियों के दाम में उछाल आया था, लेकिन लॉकडाउन में आवश्यक वस्तुओं पर रोक टोक नहीं होने पर मंडी में पर्याप्त सब्जी पहुंचने के बाद दामों मेें दो दिन के अंदर ही गिरावट आ गई।

बंदी के बाद भी खोली गई डेलापीर सब्जी मंडी

माह के अंतिम दिन बंद रहने वाली शहर की थोक डेलापीर सब्जी मंडी लॉकडाउन के दौरान खोली गई। हालांकि लोगों को जानकारी न होने के कारण कम संख्या में लोग मंडी पहुंचे। वहीं रोजाना मंडी से निकलने वाले 1024 हथठेला, रिक्शा, ई-रिक्शों की संख्या भी 550 ही रही। मंडी सचिव ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मंडी को लगातार 24 घंटे खोला जाएगा। यहां से केवल थोक सब्जी की ही बिक्री की जाएगी। 

थोक मंडी के भाव

सब्जी          शुक्रवार के भाव            मंगलवार के भाव                 फुटकर भाव

आलू -                24-25                         18-20                            25-30

टमाटर -             15-18                           13                                20-25

भिंडी -                30-35                         20-25                            40-45

मिर्ची -               80-85                          20-30                            40-50

खीरा -           10-12 रुपये पीस            7-8 रुपये पीस                   10 रुपये पीस

मटर -                18-20                           12-15                             30-35

(नोट : सब्जी के थोक, फुटकर भाव प्रति किलो दिए गए हैं)

किसने क्या कहा

बरेली मंडी को 24 घंटे खोलने का असर भाव पर नजर आया है। प्रतिदिन एक हजार ठेले और ई-रिक्शा ही मंडी से सब्जी लेकर शहर में जाते हैं। आम लोगों के लिए मंडी में प्रवेश नहीं है। हमने मंडी को सैनिटाइज भी करवाया है।

- अनिल गुप्ता, मंडी सचिव

सब्जी की आवक शुरू होने के बाद सब्जी के दाम कम हुए हैं। अब फुटकर के बाजारों में भी दाम कम हो जाएंगे। आवक बढऩे के बाद भाव गिरने के आसार बने हैं।

- आबिद, थोक सब्जी विक्रेता


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.