बदायूं में घर मे घुसकर युवक को गोली मारी, हालत गंभीर Badaun News
आरोपित ने रामदास को आज सुबह घर मे घुसकर गोली मार दी। परिजनों ने उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
By Abhishek PandeyEdited By: Published: Sun, 08 Sep 2019 02:24 PM (IST)Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:49 PM (IST)
बदायूं, जेएनएन : कहासुनी के चलते हुआ विवाद रविवार सुबह इतना तूल पकड़ गया कि एक युवक को विरोसंसूधी पक्ष ने घर में घुसकर गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव बझांगी निवासी एक व्यक्ति की जमीन का बंटवारा हो रहा था। लेखपाल रविवार सुबह पैमाइश कराने वहां पहुंचा था। लेखपाल ने फीता डालने में मदद के लिए गांव के ही धर्मपाल (38) पुत्र रामदास निवासी बझारी को बुला लिया। वहां गांव के सोपाली से कहासुनी में विवाद हो गया था। कुछ देर बाद दूसरे पक्ष का एक युवक धर्मपाल के घर में घुस आया। धर्मपाल आंगन में बैठा था इसी दौरान आरोपित ने धर्मपाल पर तमंचे से निशाना साधकर फायर झोंक दिया। हमले में धर्मपाल गंभीर रुप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें