विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 02, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरेली में छोटी बहन की शादी के दिन बड़ी की हत्या

By amal chowdhuryEdited By:
Published: Sun, 02 Jul 2017 12:18 PM (IST)

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को थाने में बैठाकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बरेली में छोटी बहन की शादी के दिन बड़ी की हत्या
बरेली में छोटी बहन की शादी के दिन बड़ी की हत्या

बरेली (जागरण संवाददाता)। छोटी बहन की शादी की तैयारियां चल रही थीं और बड़ी बहन की दहेज के लिए ससुराल वालों ने जहर देकर हत्या कर दी। तहरीर के बाद पुलिस ने आरोपी पति को कोतवाली में बैठा लिया।
कोतवाली क्षेत्र के बाग बृगटान निवासी सोनू बाइक मिस्त्री है।

दस साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो गई थी। पहली पत्नी से उसे एक बच्चा था। तीन साल पहले उसने जोगी नवादा निवासी विधवा प्रीती से शादी की थी। प्रीती के पहले पति से एक बच्चा है। शनिवार को प्रीती की छोटी बहन की शादी थी। सुबह को अचानक प्रीती की हालत खराब हो गई।

पति ने जहर खाने की बात कहकर अस्पताल में भर्ती कराया। जब तक मायके वाले पहुंचे, प्रीती ने दम तोड़ दिया। उनके पिता नत्थू लाल ने बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस बुला ली। कहा कि पति सोनू दहेज के लिए बेटी को पीटता था।

शनिवार को प्रीती की छोटी बहन कीर्ति की शादी थी इसलिए वह मायके जाने को कह रही थी। परिवार वालों ने बताया कि पति ने भेजने से मना कर दिया। विवाद हुआ तो प्रीती को जहर देकर मार दिया। जबकि पति का कहना था कि प्रीती ने गुस्से में जहर खाया।

यह भी पढ़ें: वाराणसी के बाल संप्रेक्षण गृह में जमकर पत्थरबाजी, वाहन भी फूंका

परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति को थाने में बैठाकर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रीती ने सुबह ही बड़े भाई को पति से विवाद की बात कही थी। उनकी मौत के बाद छोटी बहन का शादी समारोह रात के के बजाय दिन में ही करा दिया गया।

यह भी पढ़ें: आगरा में जीएसटी का विरोध, पुलिस से भिड़े व्यापारी, छह हिरासत में