Move to Jagran APP

Eid ul Fitr 2021 : बरेली में धर्मगुरुओं ने की अपील, सादगी से घरों में मनाए ईद, ईदगाह में चंद लोग ही पढ़ेंं नमाज

Eid ul Fitr 2021 मुकद्दस रमजान माह में तीस दिन के रोजे के बाद शुक्रवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुन्नी बरेलवी मसलक के धर्मगुरुओं ने ईद की नमाज सादगी और चंद लोगों के साथ अदा करने की अपील की है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 01:05 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 01:05 PM (IST)
Eid ul Fitr 2021 : बरेली में धर्मगुरुओं ने की अपील, सादगी से घरों में मनाए ईद, ईदगाह में चंद लोग ही पढ़ेंं नमाज
सुन्नी बरेलवी मसलक की ओर से घर के पास मस्जिद में नमाज पढ़ने की दी इजाजत।

बरेली, जेएनएन। Eid ul Fitr 2021 :  मुकद्दस रमजान माह में तीस दिन के रोजे के बाद शुक्रवार को ईद उल फितर का त्योहार मनाया जाएगा। पिछले साल की तरह इस बार भी कोरोना ने त्योहार की चमक कुछ फीकी की है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए सुन्नी बरेलवी मसलक के धर्मगुरुओं ने मुसलमानों से ईद की नमाज सादगी और चंद लोगों के साथ अदा करने की अपील की है। कोविड गाइडलाइन का पालन करने को भी कहा है।

loksabha election banner

काजी उल हिंद मुफ्ती असजद रजा खां कादरी की अगुवाई वाली जमात रजा मुस्तफा की ओर से कहा गया है कि घर के पास वाली मस्जिद में जाकर ईद की नमाज पढ़ें और ईदगाह में चंद लोग ही नमाज अदा करें।गुरुवार शाम को तीसवां रोजा पूरा करने के बाद इफ्तारी के समय चांद का दीदार किया गया। बादल होने के कारण चांद काफी हल्का दिखाई दिया। इसके साथ ही लोगों ने ईद की तैयारी शुरू कर दी।

शुक्रवार को ईद की नमाज अलग-अलग वक्त में मस्जिद, ईदगाह में अदा होगी। ईद को लेकर लोगों में उत्साह है। मस्जिदों व घरों को सजाया गया है। लोग नए कपड़े पहनेंगे, सिवई समेत अन्य पकवान बनाएंगे। कोरोना के चलते इस बार गले मिलकर मुबारकबाद नहीं दी जाएगी। लोग फोन पर एक-दूसरे को मुबारकबाद देंगे। वही, जिले में कोरोना संक्रमण के खतरे की वजह से मस्जिदों में भीड़ के साथ नमाज अदा करने पर रोक लगाई गई है। ऐसे में कई उलमा ने लोगों से घरों में सादगी के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। 

घर के पास मस्जिद में अदा करें नमाज, वजू घर से करके जाएं: दरगाह आला हजरत से जुड़े जमात रजा-ए-मुस्तफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सलमान मियां ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते हुकूमत-ए-हिन्द की जानिब से मस्जिदों में चंद लोगों को ही नमाज पढ़ने की इजाज़त दी गई है। शुक्रवार को ईद की नमाज़ अदा होनी हैं। सुन्नी बरेलवी मरकज पर कई राज्यों व शहरों से फोन आ रहें है। मुल्क भर के मुसलमानों में चिंता है कि लॉकडाउन में ईद की नमाज कैसे अदा की जाएगी। उसी को लेकर दरगाह आला हजरत से पैगाम जारी किया गया है कि ईद की नमाज अपने घर की नजदीक मस्जिद में अदा करें।

नमाज से कुछ मिनट पहले ही मस्जिद में जाए और घर से मस्जिद मास्क लगाकर जाएं। वजू अपने घर से कर के जाएं। ईद की नमाज अदा करने के बाद शारीरिक दूरी के साथ खुतबा सुने। इमामों से ईद का खुतबा जल्द पूरा करने की अपील की गई है। नमाज पूरी होने के बाद रास्तों में न रुके। मस्जिद से निकल कर मास्क लगाकर तुरंत अपने घरों को चले जाएं।

घर में भी अदा कर सकते ईद की नमाज : जमात रजा के प्रवक्ता समरान खान ने बताया किसी वजह से अगर किसी की ईद की नमाज रह जाती है तो वह अपने-अपने घरों में चार रकात नमाज-ए-चाश्त तन्हा-तन्हा पढें। तमाम इमाम, शहर काजी से अपील की गई है कि ईद-उल-फितर की नमाज में कोरोना जैसी जानलेवा बीमारी के लिए दुआ कराएं। सभी मस्जिदों व ईदगाह में ईद की नमाज कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए अदा की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.