Move to Jagran APP

बरसात से पहले साफ हो जाएंगे नाले, होगी सफाई

नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में मौजूद रहे।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jun 2018 06:29 AM (IST)Updated: Thu, 14 Jun 2018 06:29 AM (IST)
बरसात से पहले साफ हो जाएंगे नाले, होगी सफाई
बरसात से पहले साफ हो जाएंगे नाले, होगी सफाई

जागरण संवाददाता, बरेली : शहर में सड़क व नाली के निर्माण, कूड़ा व गंदगी, नाला सफाई, पेयजल, सीवर आदि समस्याओं को सुनने के लिए नगर आयुक्त आरके श्रीवास्तव बुधवार को दैनिक जागरण के प्रश्न पहर कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना, उन्हें नोट किया और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके साथ ही बरसात से पहले शहर के सभी नालों की ठीक से सफाई कराए जाने, सड़कों की सफाई, कूड़ा उठाए जाने की व्यवस्था में सुधार का भी भरोसा दिलाया। लोगों ने समस्याएं बताने के साथ ही सुझाव भी दिए।

loksabha election banner

प्रश्न : खुशलोक अस्पताल के बराबर गली में सफाई नहीं हो रही है। पार्षद सुनते नहीं हैं।

राजू, हजियापुर

उत्तर : समस्या नोट कर ली गई है। जल्द सुधार होगा।

प्रश्न : आला हजरत दरगाह के पास कुछ हिस्से में सड़क व नाली नहीं बनी है। इस कारण वहां पानी भरता है।

मोहित टंडन, बिहारीपुर खत्रियान

उत्तर : इस काम को प्राथमिकता से दिखवाया जाएगा।

प्रश्न : हमारा घर माडल टाउन वार्ड की डीडीपुरम कालोनी में आता है। नगर निगम का कोई भी काम होता है तो वह सिर्फ माडल टाउन में ही हो जाता है।

वीपी आर्य, डीडीपुरम

उत्तर : इस बाबत नगर स्वास्थ्य अधिकारी को लिखा जाएगा।

प्रश्न : हमारे यहां मिट्टंी डालकर नाले का पानी रोक दिया गया है। नाले की तली झाड़ सफाई जरूरी है। मठिया के पास कूड़ा डाला जा रहा है।

परमानंद, किला छावनी

उत्तर : शीघ्र ही नाले की सफाई कराई जाएगी। नाला खुलवाने और मठिया के पास कूड़ा नहीं फेंकने को नगर स्वास्थ्य अधिकारी से कहेंगे।

प्रश्न : हमारे यहां पिछले करीब बीस दिनों से पानी नहीं आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही।

अमित सक्सेना, बजरिया पूरनमल

उत्तर : आपका नंबर नोट कर लिया है, कल ही वहां टीम पहुंचेगी।

प्रश्न : धोबी चौराहे के पास नाले की सफाई ठीक से नहीं हो रही है। सिल्ट किनारे पर ही फेंक रहे हैं। शुभम इंक्लेव में कर्मचारी नहीं है।

आरएस वैश्य, प्रेमनगर

उत्तर : यह हमारी जानकारी में है, आज से वहां की सिल्ट हटाई जा रही है।

प्रश्न : बदायूं रोड पर बनी पानी की टंकी से निकल रही पाइल लाइनों में तीन जगह लीकेज है। इससे घरों में गंदा पानी आ रहा है। पानी बहता रहता है।

दीपक जोशी, तिलक कालोनी, सुभाषनगर

उत्तर : लीकेज की समस्या के लिए जल निगम वालों को बोल दिया जाएगा।

प्रश्न : गलियों में कूड़ा बिखरा रहता है। नाले व नालियों की सफाई नहीं हो रही है।

प्रेमशंकर, केलाबाग

उत्तर : बरसात से पहले सभी नाले साफ करा दिए जाएंगे। सफाई भी कराई जा रही है।

प्रश्न : हमारे यहां कर्मचारी भूपराम मनमानी करता है। बिना पैसे लिया काम नहीं करता है।

ताहिर आरिफ, एजाज नगर गौटिया

उत्तर : आपकी शिकायत पर कर्मचारी को हटा दिया जाएगा।

प्रश्न : हमारे यहां रजा मार्बल से हंसनगर होता हुआ मठ लक्ष्मीपुर तक नाले का निर्माण होना था। उसका कुछ नहीं हुआ।

विशाल खरे, हंस नगर

उत्तर : बीते दिनों टेंडर निकले हैं, उसमें चेक करके देख लीजिए।

प्रश्न : गली नंबर एक में पक्की सड़क है लेकिन यहां पानी की निकासी नहीं हो पाता है। डेयरियों को गोबर भी भरा रहता है। इससे जलभराव हो जाता है।

रूपचंद्र, संजय नगर

उत्तर : इस गली में अतिक्रमण काफी है। उसे हटवाकर सफाई कराई जाएगी।

प्रश्न : कुतुबखाना से किला की ओर सड़क किनारे नालियां साफ नहीं होती है। दीपक स्वीट्स के पास कर्मचारी पैसे लेकर काम करता है।

अजय कुमार टंडन, बड़ा बाजार

उत्तर : आपकी समस्या नोट कर ली है। जल्द समाधान होगा।

प्रश्न : हमारी कालोनी में मकानों ने नालियां बंद कर दी है। इससे जलभराव होता है।

रूपाली, एकता नगर बीडीए कालोनी

उत्तर : ईद बाद अभियान चलाया जाएगा।

प्रश्न : सफाई कर्मचारी ठीक से काम नहीं करता है। नालियां भरी रहती हैं।

शिवम गुप्ता, जोगी नवादा

उत्तर : नगर स्वास्थ्य अधिकारी जल्द करवाएंगे।

प्रश्न : कालोनी में आरके मोटर्स गली में नालियों की सफाई नहीं हुई है।

विजय मूलचंदानी, बन्नू वाल कालोनी

उत्तर : दो दिन में सफाई हो जाएगी।

प्रश्न : सिटी सब्जी मंडी चौराहा से मलूकपुर चौराहे तक सड़क जर्जर हो गई है।

जनार्दन आचार्य, सौदागरान

उत्तर : जल्द मरम्मत कराई जाएगी।

प्रश्न : मठ लक्ष्मीपुर और रहपुरा चौधरी के मुख्य मार्ग पर कई दिनों से पानी भरा है।

आशु सक्सेना, मठ लक्ष्मीपुर

उत्तर : दो दिन में सफाई हो जाएगी।

प्रश्न : संजय नगर में नाला बना है, लेकिन सफाई नहीं कराई गई है।

रामबहादुर, अशोक विहार

प्रश्न : नाले साफ नहीं हो रहे हैं, सड़क पर झाडू नहीं लगाई जा रही है।

रुचि अरविंद, कटरा चांद खां

उत्तर : नियमित सफाई के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है।

प्रश्न : गुलाब नगर बजरिया में सड़क पर पांच से छह फीट तक कब्जा कर लिया गया है। शिकायत पर भी कुछ नहीं हुआ।

सुशील, पंजाबपुरा

उत्तर : ईद के बाद अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाएगा।

लोगों ने दिए सुझाव

- नालों की सफाई हो रही है। नाले के किनारे कूड़ा डालकर बाद में उठाया जाता है। इसे तुरंत हटाना चाहिए और नाले के कुछ पाकेट पर जाल लगाए जाएं, ताकि कूड़ा न भरे।

जुगल किशोर सोनकर, नेकपुर

- गंगापुर मेला ग्राउंड में साल में दो दिन मेला लगता है। बाकी दिन मैदान दबंगों के कब्जे में रहता है। वहां वसूली भी की जाती है।

विजय गुप्ता, गंगापुर

- सीवर साफ करके उसके बाहर गंदगी के ढेर लगा देते हैं। इसे तुरंत हटवाया जाना चाहिए।

अतुल शर्मा, बिहारीपुर

- सफाई कर्मचारियों के अधिकारों को भी ध्यान रखा जाना चाहिए। उनका नियमित हेल्थ चेकअप हो और हेल्थ कार्ड बनाया जाए। सफाई के लिए मास्क, दस्ताने व बूट देने चाहिए।

डा. रमेश केसरी, महानगर कालोनी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.